हे भगवान! MP में कानफोड़ू साइलेंसर चरपट करने दौड़ रहा रोड रोलर, मंडला पुलिस के इस एक्शन की ख़ास है वजह

'न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी' इस कहावत की तर्ज पर एमपी के मंडला में रोड रोलर सड़क बनाने नहीं बल्कि गोलियों की तरह और कानफोड़ू आवाज करने वाले साइलेंसर को चरपट करने दौड़ रहे है।

ear piercing silencer being destroyed by Road roller

Ear piercing silencer: मध्य प्रदेश में इन दिनों में कानफोड़ू साइलेंसर वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है। आम लोगों के लिए नासूर ऐसे वाहनों की धर-पकड़ कर साइलेंसर निकाले जा रहे है। वाहन चालकों पर चलानी कार्रवाई के साथ मंडला में अनोखी सजा देखने को मिली।

Recommended Video

    हे भगवान! MP में कानफोड़ू साइलेंसर चरपट करने दौड़ रहा रोड रोलर, मंडला पुलिस के इस एक्शन की ख़ास है वजह

    यहां पुलिस ऐसे साइलेंसर को जब्त कर बीच सड़क में पहले उन्हें पहले सजवा देती है। फिर रोड रोलर के जरिये उन्हें चरपट किया जा रहा है। मंडला पुलिस के इस अभियान की लोग खूब तारीफ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मंडला शहर में हड़कंप मचा हुआ है।

    ear piercing silencer

    मोडिफाइड चायना साइलेंसर में पटाके फूटने जैसी आवाज होती है। इसके अलावा कई तरह की कर्कश आवाज ध्वनी प्रदूषण को भी बढ़ावा दे रही है। ऐसे साइलेंसर का उपयोग कर दुपहिया वाहन से हुडदंग मचाने वालों को पहले पुलिस ने समझाइश भी दी, जब नहीं माने तो अब ऐसा तरीका अख्तियार किया गया है।

    सबसे ज्यादा ऐसे साइलेंसरों का उपयोग बुलेट गाड़ियों में पाया गया है। पहले दिन मंडला में सड़क पर रोड रोलर से इन जब्त साइलेंसरो को नष्ट किया गया तो वाहन चालकों के होश उड़ गए। ऐसी कार्रवाई देख वाहन चालक घबराए हुए है कि अगली बार कही साइलेंसर के साथ पूरी गाड़ी को ही रोलर से चरपट न कर दें।

    silencer

    थाना प्रभारी योगेश राजपूत का कहना है कि कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन दुकानों में भी दबिश दी जा रही है जो अनाधिकृत तौर पर शोर-गुल करने वाले ऐसे साइलेंसर बेच रहे है। सामान जब्त करने के साथ अभी चालानी कार्रवाई हो रही है। इसके बाद भी यदि नहीं माने तो दुकान सील कर दी जायेगी।

    police

    न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी कहावत को चरितार्थ करती इस कार्रवाई के पीछे पुलिस की दलील है कि ऐसे साइलेंसर कबाड़ में बिकने के बाद दोबारा उपयोग न सकें, इसलिए रोड रोलर से इन्हें नष्ट करवाया जा रहा है। आम लोग भी पुलिस के इस एक्शन को पसंद कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+