Mandla News: बीजेपी विधायक देवसिंह सैय्याम की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, मंडला घंसौर रोड पर हादसा
Mandla News: मध्य प्रदेश के मंडला विधायक देवसिंह सैय्याम एक सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। जब वह मंडला लौट रहे थे तभी घंसौर रोड पर तेज रफ़्तार एक ट्रक उनके वाहन को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गया। घटना में ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि हादसा घंसौर के जरगा गांव के नजदीक हुआ। ट्रक की टक्कर से विधायक सैय्याम का स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होने लगा, वो तो गनीमत थी कि ड्राइवर से सूझबूझ से गाड़ी रोकी। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक ने रफ़्तार और बढ़ा दी फिर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर महाराजपुर पुलिस भी पहुँची। विधायक सैय्याम के साथ उनका गनमैन भी साथ था। बाद में दूसरे वाहन से विधायक समेत तीन लोगों को मंडला भेजा गया। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ हैं। ड्राइवर को मामूली चोट लगी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया हैं। चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

वहीं इस हादसे की खबर लगने के बाद विधायक से कुशलक्षेम जानने समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके घर पर तांता लगा हुआ हैं। सैय्याम का कहना है कि वह सुरक्षित है और चिंता की कोई बात नहीं। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मारी, वह तेज रफ़्तार में था। बीच में उसने ओवर टेक की भी कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications