सिरफिरे ने चला दी थी सिर पर गोली, पढ़ें सपना चौधरी के 5 राज

नई दिल्लीः हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी बिग बॉस-11 से बाहर हो चुकी हैं। बिग बॉस के घर में रहते हुए सपना ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताई। आज हम आपके लिए लाए हैं सपना चौधरी के कुछ ऐसे राज जो बिग बॉस के घर में पता चले।

हिना खान ने किया खुलासा

हिना खान ने किया खुलासा

1. सपना चौधरी के घर से बाहर होने के बाद हिना खान ने खुलासा किया कि एक बार सपना चौधरी को गोली मारी गई थी। हिना ने कहा कि सपना चौधरी से एक शख्स को प्यार हो गया था। इस शख्स ने सपना को प्रपोज भी किया लेकिन सपना ने मना कर दिया, जिसके बाद इसने सपना पर गोली चला दी। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। हिना का कहना था कि सपना का मानना है कि वो शख्स बहुत शर्मिंदा है कि उसने ऐसी लगती की। इसलिए उसकी पुलिस में रिपोर्ट नहीं की गई।

सपना ने बताई अपने परिवार की हालत

सपना ने बताई अपने परिवार की हालत

2. बिग बॉस के घर में दूसरे सदस्यों से बात करते हुए सपना ने एक बार अपने परिवार की आर्थिक हालात के बारे में बताया था। सपना ने कहा था कि जब वो स्कूल में पढ़ती थी तो कई बार रात में शो के लिए जाती थी, जिस पर कई साथी उनका ये कहकर मजाक बनाते थे कि ये नाइट करके आई है। सपना ने कहा कि उन्हें इस बात का मतलब अब समझ में आया है।

सपना ने खोल कई राज

सपना ने खोल कई राज

3. सपना ने घर में अपने बारे में कई राज खोले। सपना ने बताया कि वो अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं। अपनी मां से रोज बात करती हैं। सपना ने कहा कि वो शो करने कहीं भी जाए लेकिन कोशिश करती हैं कि रात किसी दूसरे शहर में न रहना पड़े।

सपना को मिला सेफ सेक्स का ज्ञान

सपना को मिला सेफ सेक्स का ज्ञान

4. बिग बॉस के घर में सपना को सेफ सेक्स का ज्ञान मिला। सपना को नहीं पता था कि कंडोम का मतलब क्या होता है। बिग बॉस 11 के जारी एक फुटेज में हिना खान और शि‍ल्पा शिंदे को सपना को सेफ सेक्स पर ज्ञान देते हुए दिखी। वीडियो में शिल्पा सपना से सेक्स को लेकर बात कर रही है। शिल्पा उस वक्त हबैरान रह जाती है जब उन्हें पता चलता है कि सपना को कंडोम का मतलब ही नहीं पता है।

महजबीं ने बताया ये राज

महजबीं ने बताया ये राज

5. बिग बॉस के महजबीं ने सपना के बारे में कहा कि वो इतनी पॉपुलर हो जाएगी, इस बात का अंदाजा उसे भी नहीं था। महजबीं ने कहा कि सपना ने एक बार जहर भी खा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+