VIDEO: थाने में युवक ने खोया आपा, सबके सामने मारे पुलिस अधिकारी को थप्पड़, फिर हुआ ऐसा..

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के पुलिस थाने में एक युवक पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। किसी बात पर पर नोंकझोंक इतनी आगे बढ़ गई कि थाने में ही हाथापाई हो गई। युवक ने पुलिस अधिकारी को चांटा भी मारा। वहीं, पुलिस अधिकारी ने भी उसे पटक दिया। इस दौरान दोनों में कोई भी पीछे हटने को तैयार न था। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

युवक ने खो दिया आपा

युवक ने खो दिया आपा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक ने पुलिस थाने में कैसे आपा खो दिया। उसने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा। उसके बाद पुलिस अधिकारी ने भी हाथापाई शुरू कर दी। दोनों में खूब जोर अजमाइश हुई। लाल शर्ट और नीला पैंट पहने युवक रोके नहीं रुक रहा था। उसे महिला पुलिसकर्मी ने शांत करना चाहा वो फिर भी शांत नहीं हुआ।

मैनपुरी के थाने की घटना

मैनपुरी के थाने की घटना

अंत में उस युवक से बड़े आकार वाला पुलिस अधिकारी वहां आया। उसे देखते ही लाल शर्ट वाला युवक वहां से भागने लगा। हालांकि, उसे पकड़ लिया गया। उसके बाद उसकी पिटाई हुई। इस मामले पर मैनपुरी की एएसपी मधुवन कुमार का बयान आया है। एएसपी मधुवन कुमार ने कहा कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना पर क्या बोले एएसपी?

घटना पर क्या बोले एएसपी?

एएसपी ने कहा कि, घटना उस वक्त की है, जब एक मामले में युवक को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। थाना पहुंचने पर पुलिस अधिकारी उसे समझा रहे थे। उसी दौरान युवक ने हाथापाई शुरू कर दी। उसके परिवार ने कहा है कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रहा है। यदि हमें इस संबंध में कागजात मिलते हैं, हम उन्हें देखेंगे।'

ट्विटर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

ट्विटर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

थाने में पुलिस अधिकारी से हाथापाई का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। इस पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि, उक्त युवक को घरेलू हिंसा की शिकायत पर थाने बुलाया गया था। वह थाने आया तो पुलिस अधिकारी उसे समझा रहे थे, तभी उसने हाथापाई शुरू कर दी।

सामने आई बंदीगृह की तस्वीर

सामने आई बंदीगृह की तस्वीर

युवक के द्वारा हाथापाई किए जाने का वीडियो आने के कुछ देर बाद उसकी बंदीगृह की तस्वीर भी सामने आई है। हालांकि, इस तस्वीर में युवक की शर्ट दूसरे रंग की दिख रही है। ​हाथापाई के वक्त उसने लाल शर्ट पहनी हुई थी, जबकि ताजा तस्वीर में वह सफेद कलर की शर्ट पहने हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+