अचानक सड़क पर जमा हो गए सैकड़ों लोग, अखिलेश यादव के खिलाफ करने लगे नारेबाजी, जानिए पूरा मामला
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अचानक तीन सौ से अधिक लोग सड़क पर हो गए और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन से सख्त कारवाई के निर्देश दिए।
Weather News: दिल्ली-NCR में आज धूल भरी आंधी और बारिश के आसार, जानें UP समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल?
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी में सपा मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के बाद करहल चौराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की।
इसकी जानकारी होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। करहल चौराहे पर सुबह-सुबह 300 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग एकत्र हो गए। यहां समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया गया।

सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने समजावादी पार्टी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पर्यटन मंत्री व मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वे लोग किसी भी कीमत पर बच नहीं पाएंगे। कानून उन्हें सजा जरूर देगा। वे मांग करते हैं कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।












Click it and Unblock the Notifications