देश की अखंडता के लिए खतरा है नागरिकता संशोधन कानून: शिवपाल यादव
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का बयान सामने आया है। शिवपाल ने नागरिकता संशोधन कानून को देश की अखंडता के लिए खतरा बताया है। बता दें, शिवपाल यादव मैनपुरी के करहल पहुंचे थे, जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बयान दिया।

शिवपाल ने कहा- कानून बनाने से पहले करनी चाहिए थी बातचीत
शिवपाल यादव ने कहा कि कानून बनाने से पहले सरकार को सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने उन्हें विश्वास में नहीं लिया। यही कारण है कि आज पूरे देश में सीएए का विरोध हो रहा है।
देशभर में सीएए का विरोध
बता दें, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ। कई जगह हिंसा हुई। कई लोगों की मौतें भी हुईं। उत्तर प्रदेश में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications