यूपी: शिक्षक की गुंडागर्दी, छात्र के पिता को दौड़-दौड़कर पीटा फिर किया फायर

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक अपने स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के पिता को दौड़-दौड़कर पीट रहा है। यही नहीं, शिक्षक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है।

school teacher child s father fiercely beaten fired in mainpuri

जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र के शिक्षा सागर इंटर कॉलेज, दिहुली (आवासीय) का है। यहां अश्विनी यादव शिक्षा सागर इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। बता दें कि प्रैक्टिकल की फाइल नहीं लाने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। उसने यह बात अपने पिता को बताई तो पिता सुनील यादव ने इस बात की शिकायक करने स्कूल जा पहुंचे।

बस इसी बात पर शिक्षक और अश्विनी के पिता सुनील यादव के बीच नौक-झौक हो गई। जिसकी बाद दबंग शिक्षक ने सुनील यादव पर लात-घूंसो से हमला कर दिया। इतना ही नहीं शिक्षक ने सुनील यादव को कमरें में बंदकर डंडों से जमकर पिटाई की। इसका जब सुनील यादव ने विरोध किया तो शिक्षक ने ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर भी किया।

सुनील यादव और उसकी पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही बरनाहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़ित सुनील यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+