लॉकडाउन में ऑन ड्यूटी बीयर पीते दिखे दारोगा, वायरल हुआ Video

मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मैनपुर के थाना घिरोर में तैनात एक दारोगा बीयर पीते नजर आए। दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दारोगा किसी से मोबाइल पर बातचीत करते दिख रहे हैं। इस मामले में एसपी अजय कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

police inspector drinking beer during lockdown in mainpuri

भाजपा नेता का मखौल उड़ाते रहे दारोगा

मैनपुरी के थाना घिरोर में तैनात दारोगा विश्वेंद्र पूनिया लॉकडाउन के दौरान खुलेआम बीयर पी रहे हैं। बताया जा रहा है कि दारोगा बीयर पीते-पीते भाजपा के एक नेता से फोन पर बात कर रहे हैं। भाजपा नेता द्वारा जब बताया गया कि वह मंडल अध्यक्ष हैं, तो बस इसी बात पर दरोगा मखौल उड़ाने लगे। वीडियो में सुना जा सकता है कि दारोगा बगल में बैठे दीवान से कह रहे हैं कि मंडल में जिला होता है या जिले में मंडल। दारोगा के सामने बैठे किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो गया है।

एसपी ने लिया संज्ञान

इस मामले में एसपी अजय कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए है। रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, मैनपुरी में सोमवार को 57 दिन बाद सराफा, बर्तन और कपड़ा की दुकानें खुलीं। सभी दुकानें व्यापारियों और प्रशासन के बीच तय हुए नंबर सिस्टम से खुलीं। सोमवार को एक नंबर श्रेणी की दुकानें खुलीं। पुलिस की सख्ती की वजह से दुकानों पर भीड़भाड़ नहीं जुट सकी। हालांकि, शासन और प्रशासन की ओर से ऑरेंज जोन में दी गई ढील का असर बाजार में साफ देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+