मैनपुरी: मुठभेड़ में गैंगरेप का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार रुपए का था इनाम

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने मुठभेड़ में मैनपुरी गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी लालू यादव उर्फ सतेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लालू पर 50 हजार रुपए का इनाम था। मुठभेड़ में सतेंद्र को गोली लगी है वहीं, एक सिपाही को गोली लगने से घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए कुरावली अस्पताल में कराया गया है।

physical attack main accused arrested after encounter in mainpuri

50 हजार रुपए का था इनाम

मामला मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र का है, यहां के लखौरा-औंछा मार्ग पर जीगन गांव के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के चर्चित गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी लालू यादव उर्फ सतेन्द्र यादव मौजूद है। इसी सूचना पर एसपी मैनपुरी अजय शंकर राय, एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह भारी मात्रा में पुलिस बल को साथ लेकर पहुंच गए। पुलिस की सतेंद्र से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में लालू यादव को गोली लगी। वहीं, साथ में पुलिस का एक जवान करतार सिंह भी घायल हुआ है। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए कुरावली के सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

physical attack main accused arrested after encounter in mainpuri

दलित महिला से गैंगरेप का मुख्य आरोपी

बता दें कि इस गैंगरेप कांड के 2 आरोपियों को एटा पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिछले दिनों मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र में हुए एक दलित महिला के साथ गैंगरेप के मामले के मुख्य आरोपी लालू यादव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। इसमें पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों का उपचार चल रहा है। आरोपी बदमाश पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+