मैनपुरी में डबल मर्डर से हड़कंप, घर में पड़ा मिला शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी का शव

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक शख्स ने अपने चचेरे भाईयों के साथ मिलकर पत्नी और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। महिला और उसके प्रेमी के शव घर में पड़े मिले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ​के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। एसपी अजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

man killed wife and her lover in mainpuri

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के नगला विचित्र गांव का है। गांव में संदीप का प्रेम प्रसंग गांव की ही महिला रितु के साथ चल रहा था। संदीप की पत्नी की मौत 1 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसी दौरान संदीप रितु के नजदीक आ गया था। दोनों के घर पास-पास हैं। बीती रात रितु का पति घर पर नहीं था, इसी दौरान संदीप रितु से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया। तभी अचानक रितु का पति आ धमका और आग बबूला हो गया। वह दोनों के साथ मारपीट करने लगा और दोनों की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला का पति गौरव और उसके चचेरे भाई फरार हो गए।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि संदीप और रितु दोनों के शव गांव के बीचों-बीच महिला के घर में मिले हैं। पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं, महिला का पति गौरव उसके दो चचेरे भाई सुमित एवं अमित हत्या करके भाग गए हैं। महिला के छोटे बच्चे ने बताया की मम्मी की हत्या पापा ने की है, जिसका वीडियो पुलिस के पास है। संदीप पक्ष की तरफ से तहरीर के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है, पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। प्रथम दृष्टया रस्सी से गला घोंट कर हत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण और स्पष्ट होगा, दोनों के गले पर निशान हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+