मैनपुरी: तीन परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

Mainpuri News (मैनपुरी)। यूपी के मैनपुरी में तीन परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। धर्म परिवर्तन की भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे और धर्म परिवर्तन की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने पहुंचे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Mainpuri: Trying to change the religion of three families

जानकारी के अनुसार, मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम लाखनमऊ का है। श्रीदेवी ने गांव के ही प्रेम सिंह के घर पर ईसाई धर्म को लेकर एक प्रार्थना सभा शुक्रवार की रात रखी थी। इसमें गांव निवासी प्रदीप कुमार को भी बुलाया गया था। घर में मौजूद अशोक मसीह निवासी बरौली थाना इंद्रगढ़ जनपद कन्नौज और राजीव मसीह निवासी किशनी प्रार्थना करा रहे थे। धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी ने हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसओ बरनाहल संजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हिंदूवादी संगठन, पदाधिकारियों और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया और पकड़े गए आरोपी अशोक मसीह पुत्र सियाराम निवासी बरौली थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज, राजीव मसीह पुत्र दिवारी लाल निवासी गोपालपुर थाना किशनी को थाने ले आई। दोनों के खिलाफ ग्रामवासी प्रदीप कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं इस मामले में एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों जेल भेजे गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+