Mainpuri News: रेप विक्टिम हुई गर्भवती तो आरोपी ने रची खौफनाक साजिश, घर बुलाकर जिंदा जलाया

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में तीन महीने पहले कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार हुई एक गर्भवती लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता को इलाज के लिए सैफाई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

Mainpuri News: physical attack victim pregnant girl was burnt alive

पीड़िता की मां की मानें तो पड़ोस में रहने वाले आरोपी अभिषेक ने तीन महीने पहले उसकी बेटी के साथ रेप किया था। पीड़िता डर की वजह से घटना के बारे में अपने परिजनों को नहीं बताया। लेकिन, जब एक दिन उनकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। वहां पता चला कि लड़की गर्भवती है। जिसके बाद मां ने अपनी बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी। जिसके बाद गांव में पंचायत भी हुई।

पंचायत में आरोपी के घरवाले लड़की को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार हो गए थे। पीड़िता की मां ने बताया, 06 अक्टूबर को आरोपी की मां लड़की को अपने साथ ले गई। आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने मिलकर उनकी बेटी को आग के हवाले कर दिया, जिससे पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+