Mainpuri News: एक ही रस्सी के सहारे लटका मिला कपल का शव, सुबह उठते ही गांव में फैली सनसनी
Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद में परिवार वालों की नाराजगी के चलते प्रेमी प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। गांव के बाहर सिवान में स्थित एक पेड़ में एक ही रस्सी के सहारे लटकता हुआ दोनों का शव मिला। जिससे सनसनी फैल गई।
गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना दोनों के परिवार वालों को दी गई और फिर पुलिस को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से प्रेमी प्रेमिका का शव पेड़ से उतारा गया।

पुलिस द्वारा दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गांव के सिवान में पेड़ से रस्सी के सहारे एक लड़की और एक लड़के का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
दोनों के रिश्ते से नाराज थे घर वाले: यह पूरा मामला मैनपुरी जनपद के किसी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक युवती कक्षा 11 की छात्रा थी। करीब एक साल से अंकित नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती पढ़ाई करती थी जबकि अंकित मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही जातियों के थे और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों को जब इसके बारे में जानकारी लगी तो परिजनों ने नाराजगी जाहिर की।
दोनों के रिश्ते से नाराजगी जाहिर करने के साथ ही परिवार वालों ने उन्हें मिलने से भी रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों परेशान चल रहे थे और गुरुवार रात 10 बजे अचानक दोनों अपने-अपने घर से गायब हो गया।
रात में परिजनों ने दोनों की खोजबीन की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार सुबह 5 गांव के लोग जब खेतों की तरफ निकले तो उन्होंने देखा कि पेड़ से दोनों का शव लटक रहा था।
उसके बाद घर वालों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। साक्ष्य संकलन करने के बाद दोनों की डेड बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। दोनों की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications