मैनपुरी में बुलेरो लूट कांड का खुलासा, 2 बदमाशों में एक पुलिसवाला निकला, गाड़ी हुई बरामद
मैनपुरी. यूपी में मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र में लूटी गई बोलेरो गाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि लूट को 2 बदमाशों ने अंजाम दिया था। उन बदमाशों ने एक बोलेरो सवार व्यक्ति को रोककर उसे खेतों में बांधकर डाल दिया था और उसकी बोलेरो को लूटकर भगा ले गए थे। गिरफ्तार 2 बदमाशों में से एक आरोपी जनपद एलाऊ थाना में सिपाही के पद पर तैनात था। लूटकांड में सिपाही के शामिल होने का खुलासा होते ही अब इस घटना के चर्चे हो रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, अजय कुमार ने बताया कि कुर्रा थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बीते 24 नवंबर को एक बोलेरो गाड़ी लूटी गई थी। उसके आरोपी एक गाड़ी में सवार होकर लखनऊ की तरफ से लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर निकले थे। कुर्रा पुलिस ने मोहब्बत पुर के समीप गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। वहीं, वे दोनों आरोपी एक गाड़ी में सवार मिले। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से लूटी हुई बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली।
यह लूट पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, जिस का पर्दाफाश स्वास टीम और स्थानीय पुलिस ने किया है। इस घटना में दो शातिर लुटेरे जो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे, उनमें एक निलंबित सिपाही है, जो मैनपुरी मैं तैनात रहा है। जिसका नाम अनुज चौधरी है और बागपत का रहने वाला है। सालभर पहले एक लूट के मामले में उसे निलंबित कर दिया गया था। अब वह सिपाही फिरोजाबाद जनपद के थाना मटसेना से जेल भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications