Mainpuri: भाई के सामने 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया, पडोसी द्वारा छेड़छाड़ का कर रही थी विरोध
मैनपुरी में एक बार फिर नाबालिग किशोरी के साथ हैवानियत का गंदा खेल खेला गया है। एक दरिंदे ने एक 15 वर्षीय लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा मौत के हवाले कर दिया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक 15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग लड़की को पहले छेड़ने की कोशिश की, जब उसने युवक का विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। जिससे लड़की बुरी तरह झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक किशोरी का छोटा भाई भी मौजूद था।

15 वर्षीय किशोरी को जिंदा जलाया
दरसल, पूरा मामला कोतवाली थाना के नगला पजावा का है, जहां एक नाबालिक लड़की को जिंदा जला दिया गया। मृत बालिका के भाई अनुसार घर के पास रहने वाला एक युवक उनके घर के पास आया और लड़की के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। लड़की के जलने पर उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग और घर के लोग भागे भागे आए। जैसे तैसे सबने मिल के आग को बुझाया और फिर घायल बालिका को फ़ौरन जिला अस्पताल ले गए।

किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
वहीं बुरी तरह जलने की वजह से घायल किशोरी की हालत जब नाजुक हुई तो उसे सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मगर दुर्भाग्यवश उसे बचाया न जा सका और नाबालिक किशोरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच में जुट गई। आनन फ़ानन में जिले के एसएसपी ने एक टीम गठित कर आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है।












Click it and Unblock the Notifications