2 साल से लापता पत्नी जब मिली तो गोद में था 1 साल का बच्चा, खोज में भटक रहा पति नहीं कर पा रहा यकीन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक पति दो साल से अपनी जिस गुमशुदा पत्नी की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाता फिर रहा था, जब वो उसे मिली तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद वो भागा-भागा सीधा एसपी के पास पहुंचा और रोते हुए अपनी कहानी सुनाने लगा। बता दें कि दो साल से लापता पत्नी की गोद में एक साल का बच्चा था।

दो साल पहले गायब हुए थे पत्नी और बेटा
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी दयानंद एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। करीब दो साल पहले 8 मार्च 2021 को उसकी पत्नी निशा और इकलौता बेटा रितिक अचानक कहीं गायब हो गए थे। जिसके बाद दयानंद ने अपनी पत्नी और बेटे को ढूंढ़ने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला था। परेशान होकर दयानंद ने 9 मार्च 2021 को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच प्रक्रिया अपनी रफ्तार से चल रही थी।

husband found missing wife after 2 years she married with someone else and also has a child

पत्नी की सूचना मिलने पर ख़ुशी से झूम उठा पति
वहीं, दूसरी ओर दयानंद दिन-रात अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश में दर-दर भटक रहा था, लेकिन दोनों की कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी। जिसके बाद कुछ ही समय पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी निशा बिछवां थाना क्षेत्र के गांव मुगरौरा में है। उसका इकलौता बेटा भी उसके साथ है। ये जानकारी मिलते ही वो ख़ुशी से झूम उठा। दयानंद सूचना के फ़ौरन बाद ही पत्नी को वापस लेने के लिए मुगरौरा गाँव के लिए निकल पड़ा। लेकिन वहां जो हुआ उसने कभी सोचा भी नहीं था।

पल भर में बिखर गई खुशियां
जब वह गांव मुगरौरा पहुंचा तो पता चला कि पत्नी ने गांव निवासी एक व्यक्ति से शादी कर ली है। वह उसके एक बच्चे की मां भी बन चुकी है। यह पता लगते ही दयानंद की खुशियों ने कुछ ही पल में दम तोड़ दिया। वह रोता बिलखता घर वापस लौट आया और अब एसपी से अपने इकलौते बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में दयानंद ने बताया कि जब उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। वह उससे मिलने के लिए गया। इस दौरान उसे फोन से धमकियां मिलने लगीं। कहा गया कि तेरी पत्नी वापस नहीं करेंगे। कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा। एसपी से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की भी मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+