मैनपुरी: 22 साल के अनमोल सिंह की मौत, सैंपल जांच में निकला कोरोना पॉजिटिव

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कोरोना संक्रमण से पहली मौत से सनसनी फैल गयी है। इससे पहले यहां कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या शून्य बताई जा रही थी। मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी के रहने बाले 22 वर्षीय अनमोल सिंह की मौत हो गई है। उनका इलाज प्राइवेट डॉक्टर से कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर अनमोल सिंह को 3 मई को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी खराब हालत को देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

First death in Mainpuri due to coronavirus

22 साल के अनमोल सिंह को जब सैफई मेडिकल कॉलेज लाया गया तब तक उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की कोई जानकारी नहीं थी। इलाज के दौरान अनमोल सिंह की मौत हो गई। जब उसका सैंपल लेकर जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। मामले की सूचना प्रशासन तक पहुंची तो उसने सख्ती करते हुए बाजार बंद करा दिया। पंजाबी कॉलोनी को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है।

मैनपुरी के आठ कोरोना संक्रमित हुए ठीक
आठ कोरोना संक्रमितों के ठीक होने के बाद मैनपुरी जनपद को कोरोना संक्रमण से मुक्त माना जा रहा था। पिछले दो सप्ताह से यहां वायरस से ग्रस्त कोई मरीज नहीं मिला। मैनपुरी में एक महीने के अंदर सारे संक्रमित मरीज ठीक हो गए। यहां सबसे पहले जमाती वायरस से ग्रस्त मिले थे। शामली से आए तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद करहल में तीन, कुरावली के गांव भरतपुर में एक और मैनपुरी शहर के मोहल्ला बंशीगोहरा में एक मरीज को संक्रमित पाया गया था।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास के बाद सबसे पहले घिरोर निवासी तीनों जमाती ठीक हुए। उसके बाद करहल का मरीज ठीक हुआ। दो मई को तीन मरीज ठीक हुए तो चार मई को करहल निवासी व्यक्ति जो कि आगरा में रहकर पीएचडी कर रहा था, वो भी ठीक हो गया। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पाण्डेय ने इसके लिए जनपद वासियों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार से सहयोग करने की अपील की। ऐसा माना जा रहा था कि मैनपुरी ग्रीन जोन में आ सकता है लेकिन अनमोल सिंह की मौत ने एक बार फिर जनपद में वायरस से डर को बढ़ा दिया है।

COVID-19 वैक्सीन के विकास को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कोरोना टास्क फोर्स की बैठक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+