सांड के हमले में किसान की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ किडनी चोरी का खुलासा

मैनपुरी। यूपी में मैनपुरी जिले के कस्बा किशनी इलाके में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है, जहां एक जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत के बाद एक बड़े रहस्य से पर्दा उठा है। मृतक किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो खुलासा हुआ है, उससे सभी हैरान रह गए।

family know about kidney theft after postmortom report of farmer

बीते सोमवार को कस्बे में सांड से बचने के लिए बाग कहे किसान की मौत हो गई थी। तब अगले दिन मंगलवार को किसान के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में किसान की एक किडनी गायब थी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दो साल पूर्व आगरा के एक निजी अस्पताल में किसान की आंत का ऑपरेशन हुआ था। वहां पर ही किडनी निकाली गई है।

थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी 38 वर्षीय किसान राजवीर कठेरिया सोमवार की शाम को खेत पर गए थे। तभी अचानक सांड ने हमला कर दिया। इस दौरान वह बचने के लिए भाग रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। परिजन इस घटना को हादसा मान रहे थे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद हर कोई चौंक गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मृतक किसान की एक किडनी गायब थी। परिजनों ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व आगरा के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में आंत का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा कोई ऑपरेशन नहीं हुआ। वहीं पर चिकित्सक ने किडनी निकाल ली। परिजनों ने आगरा के अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ेंः Murder in Sikar : साथियों की यह बात नागवार गुजरी तो उसने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, एक युवक की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+