भाभी से प्यार करने लगा पिता, बेटे ने मना किया तो उसे मार डाला
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड फौजी पिता ने अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूरी घटना जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव-नगर की है। यहां पर पिता और पुत्र के रिश्ते दागदार हुए हैं। आर्मी से रिटायर्ड पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी मैनपुरी ओमप्रकाश सिंह क्षेत्राधिकारी अभय नारायण रॉय मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जिसके बाद उन्होंने घटना की जांच करके तत्काल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे जिसके बाद उन्होंने बताया कि मृतक विकास उर्फ़ अनिल चौहान को वो सही सलामत देखकर गए थे। मृत युवक की मां की करीब 2 साल पहले ही मौत हो चुकी थी जिसके बाद हत्यारोपी पिता के अपनी सगी भाभी से अवैध संबंध बनाए। बड़ा बेटा इस बात को लेकर बार-बार विरोध करता था। इस पर पिता को गुस्सा आया और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने अनुसार, मृतक अनिल चौहान ने अपने बेटे को काफी पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications