मैनपुरी निकाय चुनाव में ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से SDM का निधन, VRS के लिए कर चुके थे आवेदन
डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल चुनाव ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे, उसी वक्त उनके सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

UP Nikay Chunav 2023 Voting: यूपी निकाय चुनाव के लिए 37 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग के बीच मैनपुरी जिले से दुखद खबर सामने आई है। यहां निकाय चुनाव की ड्यूटी में तैनात डिप्टी कलेक्टर वीरेंद्र कुमार मित्तल का हृदयगति रुकने से निधन हो गया।
एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी का कार्य देख रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार मित्तल की तबीयत सुबह अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र कुमार मित्तल की निधन की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसा बताया जा रहा है कि उनकी पहले से ही तबीयत खराब चल रही थी, इसलिए उन्होंने वीआरएस के लिए आवेद भी किया था।
हालांकि, उनका आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। खराब तबीयत में वो लगातार काम कर रहे थे। खबर के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार मित्तल 2018 बैच के पीसीएस अधिकारी थे और बीते दो साल से मैनपुर जिले में तैनात थे। वीरेंद्र कुमार मित्तल कुरावली और मैनपुरी सदर तहसील के एसडीएम भी रह चुके थे।
Recommended Video

वर्तमान में वे जिलाधिकारी कार्यालय में संबद्घ चल रहे थे और निकाय चुनाव की घोषणा के बाद उन्हें नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया का निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार मित्तल सुबह ड्यूटी के लिए तैयार हो रहे थे तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ।
जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications