Mainpuri News: नशे में टल्ली दूल्हे ने दुल्हन के साथ कर दिया ऐसा काम, हैरान दुल्हन ने ले लिया 'यह बड़ा फैसला'
Mainpuri News Utattar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में उस समय खुशी का माहौल पूरी तरह बदल गया जब दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया, वह भी तब भी जब जयमाल की रस्में पूरी हो गयी थी। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। बारात वापस लौट गयी। मामला करहल के गंभीरा गांव का है।
दरअसल, जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद बाराती और घराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इस दौरान दूल्हा भी डीजे पर आ गया। दूल्हा नशे में धुत था और दुल्हन से डांस के लिए जबरदस्ती करने लगा। यह बात दुल्हन को बहुत बुरी लगी। वह तत्काल वहां से चली गयी। इसके बाद दुल्हन ने शादी न करने का निर्णय लिया। दुल्हन अपनी जिद पर अड़ गयी। लाख समझाने के बाद भी वह शराबी दूल्हे से शादी करने से तैयार नहीं हुई। युवती गांव के ब्रजेश की पुत्री की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर से आई थी।

रात भर पंचायत चलती रही लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह एक शराबी के साथ अपना जीवन बर्बाद नहीं करेगी। परिजनों ने भी शादी के लिए दबाव न देते हुए बेटी का साथ दिया। इसके बाद बारात सुबह बिना दुल्हन के लौट गयी।












Click it and Unblock the Notifications