मैनपुरी: BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

मैनपुरी: BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

मैनपुरी, 19 जून: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेखौफ बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता को गोली मार दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया भाजपा नेता अपने घर लौट रह थे। फिलहाल, भाजपा नेता को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि ललूपुर इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने तीन से चार गोलियां मारी।

BJP leader was shot at by assailants in Mainpuri, admitted to hospital

गौतम कठेरिया भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, शनिवार 18 जून को गौतम कठेरिया अपनी मां को दवा दिलाने के लिए मैनपुरी गए थे। दवाई दिलाकर जब गौतम कठेरिया वापस लौट रहे थे तभी भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर ललूपुर के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां भाजपा नेता के सीने में जा लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौका-ए-वारदात से फरार हो गए।

गोलियों की अवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गौतम कठेरिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और जांच में जुट गए। जिलेभर में पुलिस ने नाकेबंदी करके हमलावरों को तलाशती रही, लेकिन हमलावरों का कोई पता नहीं चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+