MP और गोंडा के बाद अब मैनपुरी में BJP नेता के बेटे का वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

BJP Leader Video: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने जिले ही नहीं राज्य की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। भाजपा महिला मोर्चा की एक मंडल अध्यक्ष के बेटे के 130 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो में युवक एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

bjp leader video son mainpuri

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता खुद सामने आई और उसने थाने में पहुंचकर भाजपा नेत्री के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि आरोपी ने वीडियो उसकी जानकारी के बिना बनाए और बाद में वायरल कर दिए।

सिगरेट से जलाया और घर से निकाला

भाजपा नेत्री की बहू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसका पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित करता आ रहा है। आरोप लगाया कि वह उसे सिगरेट से जलाता था, बुरी तरह पीटता था और फिर उसे घर से भी निकाल दिया।

महिला ने यह भी कहा कि वह कई बार पुलिस के पास गई, लेकिन हर बार आरोपी के राजनीतिक रसूख के कारण उसको न्‍याय नहीं मिला। कहा कि उसका पति प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर उसे दिखाता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में बनाए गए वीडियो

जांच में यह भी बता सामने आ रही है कि युवक द्वारा बनाए गए वीडियो शहर के अलग-अलग होटलों और रेस्टोरेंट में शूट किए गए हैं। वीडियो में दिख रही युवती भी मैनपुरी की ही रहने वाली है। युवती अपने पति से अलग रहती है।

युवती का आरोप है कि शुरुआत में युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और फिर कई बार होटल बुलाकर वीडियो बनाए। कुछ वीडियो सहमति से बने तो कई वीडियो छिपकर रिकॉर्ड किए गए। इन हरकतों से परेशान होकर सामने आई है और न्याय की मांग कर रही है।

मामले में सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि इससे जुड़े एक दो नहीं बल्‍की 130 से अधिक वीडियो अचानक कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। क्या इन्हें खुद आरोपी ने इस वायरल किया है या किसी अन्‍य व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लीक किया गया?

विपक्ष का भाजपा पर हमला

विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा नेताओं के परिवार की सच्चाई अब जनता के सामने आ रही है। लेकिन पुलिस-प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है।

भाजपा की तरफ से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिला संगठन और महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। मैनपुरी पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल युवक फरार बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+