Akhilesh Yadav : सपा की हार के बावजूद करहल सीट पर अखिलेश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानिए कैसे

मैनपुरी, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल सीट पर वोट का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अखिलेश यादव को इस चुनाव में 147237 वोट मिले हैं, जो इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में सपा को मिले वोटों में सर्वाधिक हैं। ऐसे में अखिलेश यादव ने करहल से नया कीर्तिमान रच दिया है।

यूपी में बीजेपी ने हासिल किया प्रचंड बहुमत

यूपी में बीजेपी ने हासिल किया प्रचंड बहुमत

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहयोगियों दलों के साथ मिलकर 273 सीटों पर जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है, जबकि समाजवादी पार्टी को 111 सीटें मिली हैं। अखिलेश यादव और सपा ने जनादेश स्वीकार किया है। चुनावों में मिली हार के बाद अब समाजवादी पार्टी का बयान सामने आया है।

करहल से रिकॉर्ड मतों से जीते अखिलेश यादव

करहल से रिकॉर्ड मतों से जीते अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने करहल सीट पर वोट का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अखिलेश यादव को इस चुनाव में 147237 वोट मिले हैं, जो इस सीट पर अब तक हुए चुनावों में सपा को मिले वोटों में सर्वाधिक हैं। बता दें, मैनपुरी की चारों विधानसभा सीटों पर सपा और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी। करहल से अखिलेश ने जीत दर्ज की है। 2017 में भी सपा के टिकट पर सोबरन सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 104221 वोट मिले थे।

 करहल में बढ़ा भाजपा का वोट, बघेल को मिले इतने वोट

करहल में बढ़ा भाजपा का वोट, बघेल को मिले इतने वोट

बता दें, करहल में बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भाजपा के वोट पर भी नजर डालें तो करहल में भाजपा का वोट भी बढ़ा है। बीते चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशी रमा शाक्य को 65816 वोट मिले थे तो वहीं इस बार एसपी सिंह बघेल को 80692 वोट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+