मैनपुरी: बरातियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 29 यात्री घायल, 6 की हालत गंभीर
मैनपुरी। खबर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से है, यहां शुक्रवार देर शाम हादसा हो गया। हादसे में 29 बराती घायल हो गए, जबकि छह लोगों की हालत चिंता जनक बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बता दें कि यह हादसा मैनपुरी जिले के घिरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास हुआ था।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के गांव नगला भूड़ निवासी हरेंद्र कुमार की बरात शुक्रवार (27 नवंबर) शाम को प्राइवेट बस से इटावा के गांव नगला छत्ता जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस घिरोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसमा क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 29 बराती घायल हो गए। बल पलटने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। बता दें कि बस में करीब 65 यात्री सवार थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। घायलों को तत्काल इलाज दिलवाया गया। मौके पर पहुंचे डीएम मैनपुरी महेंद्र बहादुर ने बताया कि इस बस में बाराती सवार थे और पलटने से 29 यात्री घायल हो गए हैं। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें सैंफई के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में चालक और परिचालक के अलावा नगला भूड़ निवासी जितेंद्र, शौकीन, आशीष, ओमवीर, पवन कुमार, विनोद, श्याम, कुलदीप, प्रेमकिशोर, श्यामबाबू, मूलचंद, हैपी, जीतू, अनिल, विकास, दयाशंकर, राजकिशोर, ओमप्रकाश, मुकेश, अजीत, शिवम, अजीत, ललित, रामअवतार घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications