शादी के लिए जा रहे रिश्तेदारों से भरी बस कैंटर से टकराई, एक की मौत, कई घायल
Mainpuri news, मैनपुरी। अपनी बेटी की शादी करने बस से गाजियाबाद जा रहा परिवार घने कोहरे के कारण मैनपुरी इटावा रोड पर थाना करहल के पास हादसे का शिकार हो गया। एक ही परिवार के रिश्तेदारों से भरी वॉल्वो बस केंटर से टकराई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और 2 दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए। मौक़े पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सैफई व मैनपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

मैनपुरी के कुसमरा निवासी मनोज गुप्ता अपनी पुत्री की शादी करने गाजियाबाद के लिए वॉल्वो बस द्वारा अपने सगे सम्बन्धियो के साथ जा रहे थे कि अचानक इटावा -मैनपुरी रो पर थाना करहल क्षेत्र के बांक के पास बस-कैंटर की भिड़ंत हो गयी।

इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कैंटर ड्राइवर सहित बस में बैठे 2 दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई व मैनपुरी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस व बस में बैठे प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घने कोहरे के कारण हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications