यूपी के मैनपुरी में बिजली गिरने से 3 की मौत, 3 घायल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवारर को यहां बिजली गिरने से अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की जान चली गई है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से बारिश हो रही है उसकी वजह से हालात काफी मुश्किल हो गए हैं।

मैनपुरी के एडीएम रामजी मिश्रा ने बताया बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

lightning

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है जबकि घायलों को त्वरित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि बागपत में भी यमुना किनारे खेत में दो दोस्तों पर शनिवार को बिजली गिर गई थी। इस दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल का इलाज अस्पताल चल रहा है।

जानकारी के अनुसार अलबख्श लकड़ी का काम करता था जबकि फुरकान पेशे से मिस्त्री था। दोनों शनिवार को दोपहर में खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी और दोनों झोपड़ी में चले गए। लेकिन तकरीबन डेढ़ बजे आसमान से बिजली गिरी और दोनों झुलस गए।

इस घटना के बाद अलबख्स और फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद पास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अलबख्श को मृत घोषित कर दिया। जबकि फुरकान का इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+