महोबा: मकान पर पेड़ गिरने से महिला समेत 3 की मौत, दो घायल

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शुक्रवार की सुबह प्राचीन बरगद का पेड़ दो मंजिला मकान पर गिर गया। जिससे मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू चलाकर घायलों को बाहर निकाल और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Three people died due to falling trees on the house

हादसा श्रीनगर थाना क्षेत्र के पवा गांव में हुआ है। यहां 100 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ रात करीब 3 बजे अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया। जिस समय हादसा हुआ, उस समय एक वर्षीय राज, 4 वर्षीय प्रशांत, 50 वर्षीय गोरीबाई, 16 वर्षीय दीपक और 24 वर्षीय गायत्री मकान में सो रहे थे। अचानक पेड़ गिर जाने से सभी लोग मकान के मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 24 वर्षीय गायत्री और 16 वर्षीय दीपक को बचा लिया, जबकि 50 वर्षीय गायत्री, 4 वर्षीय प्रशांत और 1 वर्षीय मासूम राज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस अधीक्षक सहित उपजिलाधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+