महोबा: खदान में विस्फोट से तीन मजदूरों की मौत, डीएम ने कहा- आसमान से गिरी बिजली से हुआ धमाका

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ग्रेनाइट पत्थर मंडी की खदान में अचानक विस्फोट हुआ। जहां यह हादसा हुआ वहां आठ मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट से तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन मजदूर सलामत हैं। इस मामले पर डीएम अवधेश तिवारी ने कहा कि यह दैवीय आपदा है, खदान में विस्फोट आकाशीय बिजली गिरने से हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक जताते हुए मदद के निर्देश दिए हैं।

Three killed in blast in granite mines

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन
पहरा मौजा की ढिंगरा खदान में पत्थर तोड़ने के विस्फोटक बिछाए गए थे जिसमें यह धमाका हुआ। इसमें मजदूर डालचंद और बाला की मौके पर ही मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बुद्दु, महिपाल और हरप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बुद्दु ने दम तोड़ दिया। बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अवधेश तिवारी ने इसे दैवीय आपदा बताया।

Three killed in blast in granite mines

डीएम ने कहा -बिजली गिरने से हुआ धमाका
जिलाधिकारी अवधेश तिवारी ने बताया कि उनको मिली जानकारी के मुताबिक आठ मजदूर खदान में काम कर रहे थे और पत्थर तोड़ने के लिए विस्फोटक बिछाए गए थे। तभी मौसम खराब हो गया और बिजली चमकने लगी। आकाश से बिजली खदान में गिरी और विस्फोटक में धमाका हो गया जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। एक मृतक की मां सरोज का कहना है कि उनका बेटा खदान में काम करने जाता था लेकिन उसका कोई समय नहीं बंधा था। मां ने कहा कि उनके बेटे को रात में भी किसी भी वक्त बुला लिया जाता था।

Three killed in blast in granite mines

सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खदान हादसे में मृतक मजदूरों के प्रति शोक संवेदना जाहिर की है और आश्रित परिजनों को हरसंभव मदद देने के लिए आलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Massive Dust Storm And Rain Hits Delhi-NCR
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+