Mahoba News: खेलते समय बेटी के हाथ से टूटा बाइक का शीशा, पिता की डांट के डर से कुएं में कूदी, दर्दनाक मौत
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। महोबा जनपद में एक बेटी खेल रही थी इसी दौरान उसके हाथ से टकरा कर उसके पिता की बाइक गिर गई।
बाइक गिरने के बाद पिता की बाइक का शीशा टूट गया। उसके बाद बेटी को लगा कि उसके पिता उसे मारेंगे पीटेंगे जिससे डरकर वह अपने घर से निकल गई और कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरा मामला महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव का है। गांव में चंद्रभान श्रीवास नामक शख्स अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि चंद्रभान की छोटी बेटी 12 वर्ष से प्रीति शनिवार अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रही थी।
इस दौरान घर पर ही उसके पिता की बाइक खड़ी थी। खेलते समय वह अपने पिता की बाइक से टकरा गई। प्रीति से टकराने के बाद बाइक गिर गई और बाइक का शीशा टूट गया। बाइक का शीशा टूटने के बाद उसे लगा की मम्मी पापा घर आएंगे तो उसे बहुत डांटेंगे।
इसी बात से डर कर प्रीति अपने घर से निकल गई और गांव में जाने के बाद सिवान में स्थित एक कुएं में छलांग लगा दी। बेटी की कुएं में गिरने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंचे और निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए।
उसके बाद लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर किसी तरह हो उसे कुएं से बाहर निकल गया। बाहर निकालने के बाद लोग उसे अस्पताल लेकर गए जहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया।
कई दुकानों पर जाकर शीशे के बारे में पूछी थी: बताया जा रहा है कि गांव में कुएं में कूद कर आत्महत्या करने से पहले प्रीति दुकानों पर पहुंचकर बाइक के शीशे के बारे में पूछताछ की लेकिन शीशा नहीं मिला जिसके चलते वह डर गई थी।
परिजनों द्वारा बताया गया कि किशोरी कक्षा 7 में गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। उसकी लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कर्म की जांच कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications