Mahoba News: चार लोग जिंदा जले, बचे सिर्फ कंकाल, बाइकों की आमने-सामने टक्कर में लगी आग, हर कोई सहमा
Mahoba Accident News: उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। महोबा जनपद में दो बाइकों की टक्कर में आग लग गई। आग लगने के बाद बाइक पर सवार चार लोग जिंदा जल गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चारों लोगों की मौत हो चुकी थी और केवल कंकाल बचा था। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद जो भी शख्स वहां पहुंचा हुआ मौके की स्थिति देखकर कांप उठा। हादसे में जिंदा जलकर चार लोगों की तो मौके पर मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह पूरा मामला महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के चितैया तिराहे का है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर के बाद बाइक धू-धू करके जल रही हैं। इस दौरान गंभीर रूप से झुलसा हुआ एक बच्चा भी सड़क किनारे पड़ा हुआ है।
पुलिसकर्मी बच्चों को उठा रहा है वही लोग रो रहे हैं। एक महिला और एक पुरुष भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं तथा दूसरी महिला एक बच्चे के साथ रो रही है। घटना इतना दर्दनाक है कि लोग वीडियो देखकर सहम जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि हादसे में करने वाले लोगों की डेड बॉडी कब्जे में ले ली गई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है जबकि करने वालों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। उनकी पहचान करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है...












Click it and Unblock the Notifications