Mahoba: मिड डे मील खाने से 15 छात्राओं की बिगड़ी तबियत, स्कूल में तांत्रिक को बुलाकर कराया झाड़-फूंक
महोबा में मिड डे मील भोजन के बाद 15 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया मानते हुए स्कूल में ही तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक किए जाने का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के महोबा में मिड डे मील भोजन के बाद 15 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया मानते हुए स्कूल में ही तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक किए जाने का वीडियो भी अब वायरल हो रहा है। इसको लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शिक्षक के मंदिर में झाड़-फूंक का यह वीडियो सामने आने के बाद सभी लोग हैरत में हैं। ग्रामीणों का मानना है कि स्कूल के पास बने मंदिर में तांत्रिक विद्या की गई है जिससे स्कूल में पढ़ने वाली 15 छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया हो गया है।

तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक किए जाने का वीडियो वायरल
दरअसल, महोबा जनपद के पनवाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम महुआ में स्थित कन्या प्राइमरी विद्यालय में मिड डे मील भोजन करने के बाद 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी छात्राओं को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। छात्राओं की बिगड़ी तबीयत के बाद स्कूल परिसर में तांत्रिक द्वारा झाड़-फूंक किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दअरसल ग्रामीणों का मानना है कि सरकारी स्कूल के पास बने मंदिर में तंत्र विद्या की गई जिसका असर स्कूल में हुआ है और 15 छात्राओं पर भूत-प्रेत का साया होने से उनकी तबीयत बिगड़ी है। यही वजह है कि तांत्रिक को बुलाकर छात्राओं का झाड़-फूंक कराया जा रहा है। जिसका वीडियो एक ग्रामीण द्वारा बनाकर वायरल कर दिया गया है।

ग्रामीण भी इसे भूत-प्रेत का साया मान रहे हैं
इस वीडियो के सामने आने के बाद से कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में कैसे झाड़-फूंक हो रही है जबकि छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे थे और सभी छात्राओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था। इसके बाद भी भूत प्रेत का साया मानकर छात्राओं पर झाड़-फूंक की गई। कहीं न कहीं ग्रामीण भी इसे भूत-प्रेत का साया मान रहे हैं। इसके बाद से गांव में दहशत है। वहीं शिक्षा के मंदिर में झाड़-फूंक होने की तस्वीरें सामने आने के बाद से लोगों के जेहन में कई सवाल आ रहे हैं। वहीं 15 छात्राओं की मिड डे मील खाने के बाद बिगड़ी तबीयत में भूत प्रेत के साए की बात किए जाने से ग्रामीण और बच्चों में डर है।

अस्पताल लाए गए बच्चों के सिम्टम्स अलग-अलग
इस मामले को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में तैनात डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल लाए गए बच्चों के सिम्टम्स अलग-अलग हैं किसी को सर दर्द तो किसी को पेट दर्द हो रहा है। सभी बच्चों ने मिड डे मील नहीं खाया है कुछ ने मिड डे मील का भोजन किया है बाकी की तबीयत घबड़ाने से बिगड़ी है। सभी का इलाज किया जा रहा है। फूड पॉइजनिंग के लक्षण नही है।
-
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications