Mahoba News: जब सीएमएस ने मरोड़ दी डॉक्टर की गर्दन, शुरु हो गयी मारपीट, सामने आई यह वजह
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से डॉक्टर जैसे श्रेष्ठ पेशे को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां के महिला जिला अस्पताल में पैसे के बटंवारे को लेकर सीएमएस और सर्जन के बीच मारपीट शुरु हो गयी। मर्यादा को ताख पर रख कर दोनों आपस में भिड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, महिला जिला अस्पताल के डॉक्टर और सीएमएस में महिलाओं के सीजर ऑपरेशन शुल्क बंटवारे को लेकर विवाद शुरु हो गया। सीएमएस ने डॉक्टर की गर्दन मरोड़ने और नौकरी न करने देने की चेतावनी दी। इससे डॉक्टर का ब्लड प्रेशर हाई हो गया और उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। आनन-फानन में डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने सीएमएस पर पचास हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। न देने पर अभद्रता करते हुए डू लेटर लिखने की धमकी दी जा रही है। जिला महिला अस्पताल में डॉ. एसके वर्मा तैनात हैं जो अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं की टीम के साथ सीजर ऑपरेशन करते हैं। बुधवार की रात एक महिला का सीजर होना था। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। तभी अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह व सर्जन डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद सर्जन डॉक्टर की हालत बिगड़ गई।
सूचना पर पहुंचे सीएमओ डॉ. आशाराम ने मामला शांत कराते हुए ऑपरेशन व गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू कराया। सीएमओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ लिखापढ़ी करते हुए कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। एक मरीज का ऑपरेशन होना था। इसको लेकर मामूली कहासुनी हुई।
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications