Maharashtra: यवतमाल में बाढ़ में फंसे 40 लोगों के लिए बुलाया वायुसेना का हेलिकॉप्टर, ऑरेंज अलर्ट जारी
Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में जारी मानसून की बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यवतमाल जिले में हो रही लगातार बारिश के बाद बाढ़ में कई लोगों के फंसे होने की खबर है, जिनके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बारिश के चलते यवतमाल के कई इलाकों में जलभराव देखा गया है। बरसात का लोगों के घरों में घुसा गया है। वहीं पुष्पावती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण आनंद नगर गांव में कई लोग फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए वायुसेना का बचाव ऑपरेशन जारी है।

ताजा जानकारी देते हुए विनायक कोटे, डिप्टी एसपी, यवतमाल ने बताया कि सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। आनंद नगर इलाके से फिलहाल 32 लोगों को बचाया गया है। उन सभी को सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ में खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 26 हो गई है, जबकि 82 लोग अभी लापता है। जहां NDRF टीम ने बचाव अभियान चलाया।
दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
इधर, यवतमाल कलेक्टर अमोल येडगे ने बताया कि जिले के महागांव में बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। बचाव अभियान मौसम में सुधार के बाद शुरू होगा। यवतमाल जिले में घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है। SDRF द्वारा 5 अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।
बुलाया सेना का हेलीकॉप्टर
बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के Mi-17 हेलिकॉप्टर को बुलाया गया है। पांच जगहों पर SDRF की टीमें तैनात हैं। विंग कमांडर रत्नाकर सिंह, रक्षा पीआरओ नागपुर ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन की मांग के आधार पर युवतमाल जिले में बाढ़ के कारण फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए नागपुर से एक एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर शामिल किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
वहीं मौसम विभाग ने रविवार के लिए महाराष्ट्रे पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications