Worli Election Results 2019: वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे 67427 वोटों से जीते

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की वर्ली सीट पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे चुनाव जीत गए हैं। आदित्य ठाकरे ने अपने नजदीकी प्रतिद्वन्दी एनसीपी के सुरेश माने को 67,427 वोटों से हराया है। वर्ली सीट पर शिवसेना के आदित्य ठाकरे का सीधा मुकाबला एनसीपी के सुरेश माने से हुआ लेकिन आदित्य ने शुरू से ही बढ़त बनाई जो लगातार बढ़ती रही और बड़े अंतर से उन्होंने सीट जीत ली। आदित्य ठाकरे को 88,962 वोट मिले जबकि एनसीपी के सुरेश माने को 21,821 वोट मिले। महाराष्ट्र की वर्ली सीट इस चुनाव में चर्चा में हैं, इसकी वजह यहां से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे का चुनाव लड़ना है। आदित्य यहां से शिवसेना और भाजपा के साझा उम्मीदवार हैं। ये पहला मौका है जब बाल ठाकरे के परिवार का कोई सदस्य ने चुनाव लड़ा।

वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे 67427 वोटों से जीते

4:00 PM आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट 67,427 वोटों से जीती।

2:45 PM आदित्य ठाकरे ने एनसीपी कैंडिडेट सुरेश माने से 51 हजार वोटों से आगे हुए।

1:50 PM वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे ने एनसीपी कैंडिडेट सुरेश माने के खिलाफ 51 हजार वोटों से बढ़त बना रखी है।

1:00 PM वर्ली सीट पर आदित्य ठाकरे की जीत तय हो गई है। एनसीपी कैंडिडेट के खिलाफ उनकी बढ़त 43 हजार की हो गई है।

12:25 PM आदित्य ठाकरे की जीत पक्की, बढ़त 34,000 के पार हुई।

12:00 PM आदित्य ठाकरे वर्ली सीट पर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी बढ़त 24 हजार से ज्यादा की हो गई है।

11:30 AM आदित्य ठाकरे की बढ़त अब 24 हजार की हो गई है। वो एनसीपी के सुरेश माने से अब काफी आगे नजर आ रहे हैं।

10:45 AM आदित्य ठाकरे एनसीपी के सुरेश माने से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:25 AM आदित्य ठाकरे की बढ़त वर्ली सीट पर और बढ़ गई है। आदित्य लगातार एनसीपी कैंडिडेट से आगे चल रहे हैं।

10:00 AM शिवसेना के आदित्य ठाकरे की वर्ली सीट पर बढ़त बरकरार।

9:20 AM शिवसेना के आदित्य ठाकरे 7,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। आदित्य की बढ़त इस सीट पर लगातार बनी हुई है।

9:00 AM तक के जो रुझान आए हैं, उनमें शिवसेना के आदित्य आगे हैं। आदित्य ठाकरे की लीड इस सीट पर बढ़ती जा रही है।

8:30 AM तक के आंकड़ों में शिवसेना के आदित्य ठाकरे एनसीपी उम्मीदवार से बढ़त बनाए हुए हैं।

वर्ली विधानसभा सीट पर 2014 में शिवसेना के सुनील शिंदे चुनाव जीते थे। उन्होंने एनसीपी के सचिन अहीर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस बार भी आदित्य ठाकरे का मुख्य मुकाबला एनसीपी के सुरेश माने से है। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के विश्राम पदम भी मैदान में हैं।

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव हुआ था, आज वोटों की गिनती हो रही है। चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी एलायंस के बीच माना जा रहा है।प्रकाश अंबेडकर की वंचित बहुन अघाड़ी, मायावती की बसपा और असदुद्दीन औवेसी की एआईएमआईएम जैसे कई दल भी चुनाव में अपना दमखम दिखा रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में 8,97,22,019 मतदाताओं 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया है।

288 सदस्यों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा में 2014 के चुनाव में भाजपा 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। शिवसेना को 63 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के बाद शिवसेना के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई थी। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे। तब कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीट जीतने में कामयाब रही थी। 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, तो वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+