5 स्टार होटल में महिला ने बुना हनी ट्रैप का जाल, बिजनेसमैन से ऐंठे 3 करोड़, मुर्गे के खून ने दिया फाइल टच
महिला ने बिजनेसमैन को झूठे रेप केस में फंसाया फिर 3.25 करोड़ ऐंठे। उसके बाद भी ब्लैकमेल का दौर जारी रहा। मुर्गे के खून का इस्तेमाल कर अपने जालसाजी के जाल को फाइनल टच दिया।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक बिजनेसमैन को झूठे रेप केस में फंसाकर एक महिला ने 3.25 करोड़ ऐंठ लिए। महिला के इस काम में उसके तीन दोस्तों ने भी साथ दिया। महिला ने हनी ट्रैप का ऐसा जाल 5 स्टार होटल में बुना कि बिजनेसमैन चारों खाने चित हो गया। इतना ही नहीं, महिला ने जबरदस्ती रेप को हकीकत का रूप देने के लिए मुर्गे के खून का इंतजाम किया।
फिर हाथों में लगाकर हाथापाई में लहूलुहान होने की नाटकीय ढंग से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जालसाजों की मांग से तंग आकर बिजनेसमैन पुलिस की शरण में पहुंचा और पूरा किस्सा विस्तार से बयां किया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला और उसके गिरोह को दबोचा। ऐसे बुना फर्जी रेप का जाल...

मामला 2017 का है। फैशन डिजाइनर लुबना वजीर उर्फ सपना और उसके दोस्त अनिल चौधरी उर्फ आकाश ने कोल्हापुर के एक 64 वर्षीय व्यवसायी से संपर्क किया। दोनों शातिरों को पता चला कि व्यवसायी के पास काफी पैसा है। तब सपना, अनिल ने अपने साथी मोनिका भार्गव उर्फ देव चौधरी और ज्वैलर मनीश संग मिलकर हैनी ट्रैप की पूरी प्लानिंग रची। पहले व्यवसायी से दोस्ती कर ली। 2019 में, व्यवसायी काम के सिलसिले में मुंबई के 5 स्टार होटल में रूका। यहां व्यवसायी से मिलने सपना अपनी सहेली मोनिका के साथ पहुंची।
मोनिका ने आरोप लगाया कि व्यवसायी उसके ऊपर झपटा और रेप किया। आरोपी व्यवसायी से बचने के प्रयास में मोनिका चोटिल हो गई थी। उसके हाथ से खून निकलने लगा। वहीं, कमरे में मौजूद मोनिका की दोस्त सपना ने वीडियो कुछ इस तरह रिकॉर्ड करा कि व्यवसायी दोषी लगे।
हनी ट्रैप के जरिए ऐंठे 3.25 करोड़
वीडियो का सहारा लेकर जालसाजों ने व्यवसायी से पहले 3.25 करोड़ ऐंठे। लेकिन, जालसाजों की मांग खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी। बार-बार रुपयों की मांग से तंग आकर नवंबर 2021 में, व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को आपबीती सुनाई। इस मामले में मोनिका को जून 2022 में गिरफ्तार कर लिया।
मुर्गे के खून का किया इस्तेमाल
मुंबई पुलिस ने हाल ही में अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें दावा किया है कि आरोप लगाने वाली महिला ने अपने हाथों पर मुर्गे का खून लगाया था। जिससे वो वीडियो में यह दिखाना चाह रही थी कि रेप के दौरान व्यवसायी से बचने के प्रयास में वो खुद भी घायल हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications