VIDEO: समुद्र किनारे कपल को मस्ती पड़ी भारी, तीन लहर में आया मजा, चौथी बाहकर ले गई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक परिवार समुद्र किनारे पिकनिक मनाने गया। वहां पर पति-पत्नी ने ऐसी गलती की, जिससे उनका पूरा घर तबाह हो गया। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (वीडियो-नीचे)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 32 साल की ज्योति सोनार 9 जुलाई को अपने पति और तीन बच्चों के साथ बांद्रा बैंडस्टैंड गई थीं। उस दिन मौसम थोड़ा खराब था और तेज लहरें समुद्र में उठ रही थीं।

ज्योति और उनके पति अपनी सुरक्षा की परवाह ना करते हुए पानी के बीच पड़े एक पत्थर पर जा बैठे, जबकि उनके बच्चे दूर से वीडियो बना रहे थे। वहां पर पानी की लहरें आ रही थीं, जिससे वो और उनके पति काफी खुश थे।
कई लोगों ने उनको वहां से हटने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। तीन बार लहर आई और उनको भिगो कर चली गई। वो दोनों काफी एक्साइटेड थे।
कुछ देर बाद चौथी लहर आई और वो काफी तेज थी। उससे उनका संतुलन बिगड़ा। वो दोनों पानी में गिर गए और समुद्र में बहते गए। आसपास के लोगों ने मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ज्योति पानी में डूब गईं, जबकि किसी तरह लोगों ने उनके पति मुकेश सोनार को बचाया।
मीडिया से बात करते हुए मुकेश ने बताया कि उनका संतुलन जब बिगड़ा तो एक शख्स ने उनको आकर पकड़ लिया, जबकि वो अपनी पत्नी की साड़ी पकड़े हुए थे। कुछ देर बाद उनका हाथ छूटा और उनकी पत्नी समुद्र में समा गईं।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों को उनकी पत्नी का शव मिला। उन्होंने कहा कि घटना के वक्त मेरे बच्चे वहीं थे, वो चिल्लाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं कर सका। उनको नहीं पता कि उनके बच्चे कैसे इस दुख से उभरेंगे।
मुकेश ने अंत में कहा कि मुझे नहीं पता था कि ये इतना खतरनाक होगा। अब मैं पानी को देखकर भी डर रहा। भविष्य में मैं कभी पानी के पास भी नहीं जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications