Maharashtra Elections: क्‍या उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का परिवार एक होगा? जानें अमित ठाकरे ने क्‍या दिया जवाब

Maharashtra Elections 2024: महाराष्‍ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव बड़ा ही रोचक होने वाला है। इसकी वजह है कि 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार राजनीतिक समीकरण बिलकुल अलग है। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन करने वाली राज ठाकरे की मनसे स्‍वंत्रत रूप से चुनाव लड़ रही है।राज ठाकरे ने वर्ली सीट से उम्मीदवार खड़ा किया है जबकि वर्ली में उनके चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे खड़े हैं।

वहीं अब राज ठाकरे के बेटे ने अमित ठाकरे ने कहा उद्धव ठाकरे ने कहा अगर आदित्य ने वर्ली में काम किया होता, तो हम इस साल उम्मीदवार नहीं उतारते। हम वर्ली के लोगों को निराश नहीं कर सकते। इसके साथ ही अमित ठाकरे ने ठाकरे परिवार के उद्धव और राज के बीच भविष्य में फिर से जुड़ने की संभावनाओं पर भी जवाब दिया है।

Amit Thackeray

बीबीसी से बातचीत में अमित ठाकरे ने आदित्य ठाकरे से अपनी दूरी पर प्रकाश डालते हुए कहा मेरी उनसे बात नहीं होती, मुझे उनसे जुड़ने की इच्छा नहीं है। मुझे नहीं लगता कि कभी हमारे परिवार एक साथ आएंगे। मेरा परिवार मेरे साथ है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मैं बालासाहेब के अन्य पोते-पोतियों जैसे जयदीप, राहुल या ऐश्वर्या से संपर्क में रहता हूं लेकिन आदित्य ठाकरे से उनसे दूर रहना ही बेहतर है।"

मेरे पिता को प्रलोभन देकर ले जाया गया

अमित ठाकरे ने कहा "मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं थी। 2014 में प्रयास हुए थे, और उनके प्रयासों के कारण चीजें बिगड़ गईं। 2017 में जो हुआ, जब छह पार्षद चुराए गए, वह भयानक था। मैं तब राजनीति में नहीं था। मेरे पिता बहुत संघर्ष कर रहे थे। उन्हें प्रलोभन देकर ले जाया गया। सातवें से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने जाने से इनकार कर दिया। मेरे पिता ने मुझे फोन पर इस बारे में बताया, जिससे मुझे लगा कि उनसे (उद्धव ठाकरे) कुछ कदम दूर रहना ही बेहतर है।"

अमित ठाकरे क्‍यों लड़ रहे चुनाव?

अमित ठाकरे से जब पूछा गया कि उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने का फैसला क्यों किया, तो उन्होंने स्पष्ट किया, "एकमात्र कारण यह है कि मेरे पास सांसदों और विधायकों को मैनेज करने की क्षमता नहीं है। मैं पीछे से, दूर से काम नहीं कर सकता। यह मेरा करिश्मा नहीं है। इसलिए, मैंने स्वीकार किया है कि व्यक्ति को सिस्टम के भीतर काम करना चाहिए।"

एनडीए को विधानसभा चुनाव में राज ठाकरे ने क्‍यों नहीं दिया समर्थन?

महाराष्‍ट्र में एनडीए के साथ पहले गठबंधन करने पर अमित ठाकरे ने कहा "मेरे पिता बदले में कुछ पाने की उम्मीद से समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने पांच मुद्दों पर मोदी जी का समर्थन किया था। एक का समाधान हो गया है, और हम बाकी मुद्दों पर भी काम करेंगे। हम राज्यसभा या विधान परिषद में सीट नहीं चाहते थे।"

फडणवीस के समर्थन पर क्‍या बोले- अमित ठाकरे

महाराष्‍ट्र की महिम सीट से पहला चुनाव लड़ रहे अमित ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस द्वारा समर्थन दिए जाने पर अमित ठाकरे ने कहा "मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है जब प्रमुख राष्ट्रीय नेता मीडिया के सामने ऐसी बातें कहते हैं। यह मेरा पहला चुनाव है, वरिष्ठ नेताओं से बात करना अच्छा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+