MVA गठबंधन क्‍या महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा? कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला का आया अहम बयान

Maharashtra local body election 2025: लंबे इंतजार के बाद महाराष्‍ट्र में जल्‍द ही नगर निकाय चुनाव होने जा रहा है। इस बार के नगर निगम चुनाव में मुकाबला बड़ा रोचक होने वाला है, इसकी वजह है कि संभावना है कि कई सीटों पर एक ही गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता आमने-सामने आकर चुनाव लड़ने नजर आएं। इसकी वजह है कि महाराष्‍ट्र की सत्‍ता पर काबिज महायुति गठबंबधन और विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल पार्टियां अपने गठबंधन में शामिल पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या अकेले दम पर? इसको लेकर असमंजस बना हुआ है।

वहीं इस सबके बीच महाराष्‍ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने महाराष्‍ट्र निकाय साथ लड़ने को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद अटकलें लगाई जानी शुरू हो गई है?

maharashtra local body election

MVA गठबंधन क्‍या महाराष्‍ट्र निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा?

दरअसल, महाराष्‍ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने हाल ही में बताया कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के एक साथ चुनाव लड़ने पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इस वर्ष के अंत तक बृहन्मुंबई नगर निगम सहित कई स्थानीय और नागरिक निकाय चुनाव होने की उम्मीद है।

गठबंधन "हो भी सकता है और नहीं भी

चेन्निथला ने पत्रकारों से कहा एमवीए सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस इस मामले पर चर्चा करेगी। उन्होंने संकेत दिया कि गठबंधन "हो भी सकता है और नहीं भी।

ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से क्‍या कांग्रेस को है आपत्ति?

रमेश चेन्निथला ने यह भी स्पष्ट किया कि उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी प्रमुख) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख) के एक साथ आने पर कांग्रेस को कोई आपत्ति नहीं है। राज ठाकरे की उद्धव ठाकरे के साथ हाल की मुलाकातों पर चेन्निथला ने कहा, "राज (एमएनएस) का अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन को लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।"

चेन्निथला ने आगे कहा, "मैं ऐसे निर्णय पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो अभी तक नहीं लिया गया है। यह उनका पारिवारिक मामला है। यदि दोनों चचेरे भाई हाथ मिलाते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन हमें इस पर राजनीतिक निर्णय लेना होगा कि गठबंधन होगा या नहीं।"

चेन्निथला के बयान पर क्‍या बोले उद्धव ठाकरे?

चेन्निथला की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वही होगा जो राज्य की जनता के मन में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए, क्योंकि यदि लोकतंत्र नहीं रहेगा, तो किसी को अपनी आवाज़ उठाने का अवसर नहीं मिलेगा।

MVA गठबंधन ने लाेकसभा व विधानसभा चुनाव महाराष्‍ट्र में एकजुट होकर लड़ा था

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) ने पिछले साल एमवीए के हिस्से के रूप में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े थे। 2024 के लोकसभा चुनावों में, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 में से 30 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया, जो सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन पर स्पष्ट बढ़त का संकेत था।

हालांकि, यह सफलता बाद में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बरकरार नहीं रह पाई। रुझानों के अनुसार, एमवीए 288 सदस्यीय विधानसभा में केवल 50-60 सीटें ही हासिल कर सका, जो एक बड़ी गिरावट थी। इसने गठबंधन को महायुति गठबंधन से काफी पीछे छोड़ दिया और एक बड़ी हार साबित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+