Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में अभी क्यों नहीं होंगे विधान सभा चुनाव? चुनाव आयोग ने बताई ये वजह
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को हरियाणा और जम्मू कश्मीर के विधासभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। आइए जानते हैं, महाराष्ट्र विधानसभा अभी क्यों नहीं करवाए जा रहे इसके बारे में चुनाव आयोग ने क्या कहा?

बता दें उम्मीद की जा रही थी कि चुनाव आयोग आज ही महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के चुनावों की तारीखों की घोषणा कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में महाराष्ट्र में चुनाव अभी क्यों नहीं करवाए जा सकते इसका जवाब दिया है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कहते हैं जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान किया गया है, इसलिए महाराष्ट्र को लेकर अभी चुनाव कराने का फैसला नहीं लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कई त्योहार भी इसी दौरान आने वाले हैं। जिसमें गणेश चतुर्थी, पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा-दीपावली पड़ेगे इसलिए महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जा रहा।
चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा बिछली बार 2019 में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव साथ में करवाए गए थे उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था। उन्होंने कहा इस साल अभी 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद पांचवां चुनाव है। जो कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली से शुरू होना है। उन्होंने कहा चुनाव में सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर, हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। इसके अलावा दूसरा कारक यह है कि महाराष्ट्र और वहां भारी बारिश हुई थी और अब कई प्रमुख त्यौहार आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications