'जिस पार्टी में हूं उसमें च्वाइस नहीं होती', महाराष्ट्र चुनाव से पहले देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा?
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की तारीखों की अब चुनाव आयोग जल्द ही घोषणा कर सकता है। इस सबके बीच भाजपा की रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। खास तौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर। अपनी मजबूत स्थिति के बावजूद, चुनावी चुनौतियों के बीच उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।
देवेंद्र फडणवीस के जिनके प्रतिनिधित्व में भाजपा महाराष्ट्र चुनाव की तैयारियों करी रही है उन्हीं की भाजपा में संभावित भूमिका को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। महाराष्ट्र के बजाय केंद्र में अहम भूमिका दिए जाने की कयासों के बीच अब देवेंद्र फडणवीस ने खुद ही इस पर खुलकर बात की है।। उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी संभावित भूमिकाओं पर अपनी बात रखी।

देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा 'मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता। मैं वास्तविकता में जीने वाला व्यक्ति हूं। पार्टी द्वारा जब जहां बुलाया जाएगा मैं वहां चला जाऊंगा।
'मैं जिस पार्टी में हूं उसमें च्वाइस नहीं होती'
फडवीस ने कहा मैं जिस राजनीतिक पार्टी में हूं, उसमें कोई च्वाइस नहीं होती। अगर मुझे मुंबई में रहने के लिए बोला जाएगा तो वहां रहूंगा। अगर दिल्ली बोला जाएगा, ताे वहां चला जाऊंगा। अगर मुझे मेरे घर नागपुर जाने को कहा जाएगा तो मैं वहां चला जाऊंगा।'
फडणवीस से जब पूछा गया आपका पसंदीदा शहर कौन हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए, फडणवीस ने कहा नागपुर मुझे सबसे अच्छा लगता है लेकिन वहां रह तो नहीं सकता।
फडणवीस ने ऐसा क्यों कहा?
गौरतलब है कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के बहुमत खोने और 2024 में महाराष्ट्र से पार्टी की लोकसभा सीटों पर खराब प्रदर्शन ने आगामी राजनीतिक परिदृश्य में देवेंद्र फडणवीस की भूमिका पर बहस छेड़ दी है। आंतरिक चर्चाओं और बाहरी अटकलों के बीच, कुछ लोगों ने, खास तौर पर आरएसएस से, फडणवीस को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका के लिए प्रस्तावित किया है, याद रहे यह पद कुछ समय से खाली पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications