Video: 'आप मेरे मालिक नहीं हो, क्या मैं आपका नौकर हूं', आखिर किस पर भड़क गए डिप्टी CM अजित पवार
Maharashtra Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओं पर भड़क गए। रविवार 05 जनवरी को बारामती में अजित पवार ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से बातचीत की।
इस दौरान कुछ ऐसा कि अजित पवार भड़क गए और उन्होंन कि 'आप मेरे मालिक नहीं हो। आपने मुझे अपना नौकर नहीं बना लिया है।' कहा जा रहा है कि एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर उन्हें उनके भाषण के बीच में एक ज्ञापन सौंपा था, जिसपर वो भड़क गए।

'आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि, आप मेरे मालिक हो'
अजित पवार ने भीड़ से पूछा, ''सिर्फ इसलिए कि आपने मुझे वोट दिया, इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक या बॉस बन गए हैं। क्या आपने मुझे अब खेतिहर मजदूर बना दिया है, 'आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि मैं नौकर बन गया हूं।''
क्या अजित वाली वाली NCP, शरद पवार गुट के होगी साथ?
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने शरद पवार गुट के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि वह केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महाराष्ट्र में महायुति के साथ गठबंधन करने के अपने रुख पर कायम रहेगी।
एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे ने कहा, "पार्टी केंद्र में एनडीए और राज्य में महायुति की सहयोगी है। एनसीपी ने महाराष्ट्र में अजीत पवार के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज की है। जुलाई 2023 में हमारा एजेंडा और रुख बिल्कुल स्पष्ट है। हम एनडीए और महायुति के साथ बने रहेंगे। हमारे रुख पर कोई पुनर्विचार नहीं है।"
क्या एनसीपी-एसपी अपने मौजूदा राजनीतिक रुख (भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति के साथ गठबंधन न करने) को बदलने पर फिर से मिल सकते हैं? पर सुनी तटकरे ने कहा, "राजनीति में कोई अगर-मगर नहीं होता और मैं इस तरह के सवाल का जवाब नहीं दे सकता।" उन्होंने कहा कि "परिवार और राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं"।
अजित पवार की मां बोलीं- मैं चाहती हूं कि पवार परिवार के भीतर मतभेद जल्द खत्म हो
सुनील तटकरे का यह बयान अजीत पवार की मां आशाताई पवार द्वारा मंदिर नगर पंढरपुर का दौरा करने और पवार परिवार के फिर से एक होने की इच्छा व्यक्त करने के एक दिन बाद आया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि पवार परिवार के भीतर मतभेद जल्द से जल्द खत्म हो जाएं। मुझे उम्मीद है कि पांडुरंग मेरी प्रार्थनाओं का जवाब देंगे।"












Click it and Unblock the Notifications