महाराष्‍ट्र फडणवीस कैबिनेट में धनंजय मुंडे की जगह कौन लेगा? जानें किसका नाम मंत्री बनने की रेस में सबसे आगे

Maharashtra Politics News: महराराष्‍ट्र में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंगलवार को आखिरकार मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उनके इस्‍तीफे के बाद अब सवाल उठ रहा है कि महाराष्‍ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट में उनकी जगह कौन लेगा।

धनंजय मुंडे अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कोटे से मंत्री थे। माना जा रहा है कि अगला मंत्री भी एनसीपी से ही होगा। वहीं धनंजय मुंडे के इस्‍तीफे के बाद अजित पवार और भी सक्रिय हो गए हैं और विचार-विमर्श शुरू कर चुके हैं।

Maharashtra Politics

धनंजय मुंडे की जगह किसे बनाया जाएगा मंत्री ?

बता दें महाराष्‍ट्र सरकार के गठन के बाद मंत्रीमंडल में छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाया गया था जिससे उन्‍हें तगड़ा झटका लगा था। मंत्री ना बनाए जाने पर छगन भुजबल और उनके समर्थकों ने एनसपी प्रमुख डिप्‍टी सीएम अजित पवार का विरोध किया था। इतना ही नहीं भुजबल अब तक कई बार सीएम फडणवीस से भी मुलाकात कर चुके हैं। अब जब मुंडे ने इस्‍तीफा दे दिया है तो उनका नाम मंत्री पद के संभावित उम्‍मीदवार के तौर पर चर्चा में हैं

अजित गुट के इस नेता का नाम भी है मंत्री बनने की रेस में शामिल

हालांकि मुंडे के इस्‍तीफे के बाद अजित पवार ने जो बैठक की उसमें छगन भुजबल मौजूद नहीं थे, जिसके बाद उनको लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही है। भुजबल के अलावा प्रकाश सालुंके के नाम पर भी चर्चा हो रही है। मुंडे की तरह भुजबल भी ओबीसी समुदाय के प्रमुख व्यक्ति हैं, जबकि मुंडे की तरह बीड से आने वाले सालुंके पांच बार विधायक रह चुके हैं और उनका भी दावा मजबूत है।

धनंजय मुंडे को क्‍यों देना पड़ा इस्‍तीफा?

नए मंत्री पद की नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता के बीच, धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड की जेल की सजा ने लोगों को चौंका दिया है। कराड को बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, जिसके साथ मुंडे की कई मौकों पर तस्वीरें खींची गई थीं। इस रिश्ते ने मुंडे को विवादों में डाल दिया था, जिसके कारण उनके इस्तीफे की मांग की गई थी, जिसमें अजित पवार भी शामिल थे। आखिरकार, फडणवीस ने सीधे मुंडे के इस्तीफे की मांग की, और अगर राज्यपाल ने इनकार कर दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+