Mumbai Hostage: कौन था मुंबई में बच्चों को बंधक बनाने वाला रोहित आर्य? मरने से पहले जारी जारी किया था VIDEO
Mumbai Children Hostage Case: महाराष्ट्र के पवई में गुरुवार 17 बच्चों को आरके एक्टिंग स्टूडियो में बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार रोहित आर्य, जो पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसकी अस्पाल में मौत हो गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली से मारे गए रोहित आर्य का मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनने ऐसी-ऐसी बातें बोली हैं जिसको सुनकर अभिभावकों का दिल दहल गया। ये वीडियो रोहित आर्य नाम के शख्स ने 17 बच्चों को मुंबई के आरके स्टूडियो में बंधक बनाने के बाद जारी किया था। जानिए आखिर कौन था ये रोहित आर्य? इसने मौत से पहले जो वीडियो जारी किया उसमें क्या खुलासे किए थे?

17 बच्चों को बनाया था बंधक
बता दें, मुंबई में एलएनटी बिल्डिंग के पास स्थित आरके एक्टिंग स्टूडियो में 'डांस रियलिटी' का ऑडिशन चल रहा था। जिसमें लगभग 8 से 15 साल तक की उम्र के बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। गुरुवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे स्टूडियो के कर्मचारी रोहित आर्य ने 80 बच्चों को जाने दिया और 17 बच्चों को स्टूडियो के खिड़की, दरवाजे बंद करके बंधक बना लिया।
17 बंधक बच्चों को पुलिस ने कैसे बचाया?
बच्चों को शीशे से बाहर परेशान हालत में झांकने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने बाथरूम के जरिए स्टूडियो में घुसकर बच्चों को बचाया। मुंबई पुलिस के अनुसार, आर्य ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक गोली चलाई। वह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।अधिकारियों ने बाद में स्टूडियो से एयर गन और कुछ रासायनिक पदार्थ बरामद किए हैं।
'मुझे उकसाओ मत वरना...' राेहित ने शेयर किया था वीडियो
रोहित आर्य ने एक वीडियो शेयर किया था,अपने सोशल मीडिया वीडियो में, आर्य ने कहा कि वह "कुछ लोगों से बात करना और उनसे सवाल पूछना" चाहता है और उसने अधिकारियों को उसे उकसाने के खिलाफ चेतावनी दी। उसने भयावह लहजे में कहा, "मैंने उन्हें एक योजना के हिस्से के रूप में बंधक बनाया।"
उसने आगे कहा, "आपकी ओर से थोड़ी सी भी गलत हरकत मुझे इस पूरी जगह को आग लगाने और इसमें मरने के लिए उकसाएगी। कृपया मुझे किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसाएं नहीं।" पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी "मानसिक रूप से अस्थिर" लग रहा था।
कौन था रोहित आर्य?
पुलिस की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार 50 वर्षीय रोहित आर्य कथित तौर पर आरके स्टूडियो बिल्डिंग में स्थित एक्टिंग स्कूल में एक कर्मचारी के तौर पर काम करता था और एक यूट्यूबर था, कई दिनों से नकली अभिनय ऑडिशन ले रहा था। माता-पिता अपने बच्चों को, जिनकी उम्र मुख्य रूप से 15 साल के आसपास थी, इस विश्वास के साथ लाते थे कि इससे फिल्म भूमिकाओं के दरवाजे खुल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल आर्या स्कूलों के काम का टेंडर लेता था, उसके परिवार का आरोप है कि उसने जो सरकारी काम किया उसका पैसा नहीं दिया गया, जिस कारण से वो परेशान था।












Click it and Unblock the Notifications