कौन थे डॉ. शिरीष वलसांगकर? जिन्होंने खुद को मार ली गोली, दूसरे राज्यों में हेलीकॉप्टर से देखने जाते थे मरीज
Dr. Shirish Valsangkar: महाराष्ट्र के सोलापुर शहर अपने सबसे सम्मानित न्यूरोसर्जन डॉ. शिरीष वलसांगकर के निधन पर शोक मना रहा है। महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर न्यूरोलॉजी के प्रसिद्ध डॉ शिरीष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
शुक्रवार शाम करीब 8.30 बजे डॉ शिरीष वलसांगरक ने अपने बाथरूम में जाकर एकांत में खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पाताल में भर्ती करवा दिया गया है लेकिन डॉ. वलसांगकर ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

डॉ. वलसंगकर के निधन की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दुखद घटना की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई वहीं डॉक्टर की मौत पर अस्पताल के कर्मचारी और स्थानीय लोग फूट-फूट कर रोने लगे।
इसकी वजह ये है कि डॉ. वलसंगकर, सोलापुर के एक सम्मानित व्यक्ति थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन मरीजों को समर्पित कर दिया था, उन्होंने महाराष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान की। डॉक्टर के जाने के बाद उनके करीबी ही नहीं उनके मरीज और आम लोग दुखी हैं।
कौन थे डॉ. शिरीष वलसांगकर?
डॉ. वलसंगकर न केवल एक प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन थे, बल्कि एक प्रसिद्ध शिक्षाविद भी थे, जिन्होंने शिवाजी विश्वविद्यालय और लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ़ फ़िज़िशियन से एमबीबीएस, एमडी और एमआरसीपी की डिग्री प्राप्त की थी।
सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टर वलसंगरक को न्यूरोलॉजिकल सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया था।
डॉ. वलसंगकर के बेटे-बहू भी हैं डॉक्टर
डॉ. वलसंगकर के बेटे डॉ. अश्विन वलसंगकर और बहू डॉ. सोनाली वलसंगकर दोनों ही कुशल न्यूरोलॉजिस्ट हैं। उनके बेटे अश्विन ने ही अपने पिता के अंतिम क्षणों में उनका इलाज किया था लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके।
खुद के हेलिकॉप्टर से मरीजों का इलाज करने जाते थे
डॉ. वलसंगकर की खास बात ये थी कि वो अपने खुद के हेलीकॉप्टर से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र की यात्रा करके मरीज़ों का इलाज करने जाते थे।
क्यों मौत को लगाया गले?
डॉ. वलसांगकर ने खुद को गोली मारकर क्यों आत्महत्या की इस परिस्थितियों की सोलापुर पुलिस जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चलता है कि वो पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे। पुलिस आत्महत्या के कारकों को समझने के लिए गहन जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications