कौन हैं तृप्ति सांवंत? जिन्हें भाजपा छोड़ते ही राज ठाकरे ने बनाया उम्मीदवार, जीशान से होगा मुकाबला
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और तगड़ा झटका लगा है। भाजपा नेता और पूर्व विधायक तृप्ति सावंत चुनाव से पहले भाजपा छोड़ राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल हो गई हैं। एमएनएस में शामिल होते ही तृप्ति सावंत को राज ठाकरे ने बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
बता दें महायुति गठबंधन में शामिल अजित पवार की एनसीपी ने बांद्रा सीट से इस सीट से वर्तमान विधायक जिशान सिद्दीकी को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। जीशान बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं। वहीं उद्दव ठाकरे की शिवसेना ने इस सीट से वरुण सरदेसाई को मैदान में उतारा है। ऐसे में राज ठाकरे की पार्टी की उम्मीदवार तृप्ति सावंत को इस चुनाव में दो दिग्गजों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

कौन हैं तृप्ति सावंत?
तृप्ति सावंत ने इससे पहले 2015 में शिवसेना के टिकट पर बांद्रा ईस्ट विधानसभा उपचुनाव लड़ा था और नारायण राणे को हराया था, जो उस समय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। विधायक बाला सावंत के निधन के कारण उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। हालांकि, 2019 में घटनाओं के एक आश्चर्यजनक मोड़ में, शिवसेना ने सावंत की जगह विश्वनाथ महादेश्वर को अपना उम्मीदवार बना दिया, एक ऐसा फैसला जिसका सावंत ने उस समय विरोध किया था।
शिवसेना से अलग होने के बाद तृप्ति सावंत भाजपा में शामिल हो गईं, लेकिन विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा मौका ना दिए जाने से नाराज होकर नामांकन के आखिरी दिन राज ठाकरे की मनसे में शामिल हो गई और उनकी मनचाही बांद्रा ईस्ट सीट से पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बना दिया।
बांद्रा ईस्ट के वर्तमान विघायक जीशान सिद्दीकी जिनसे तृप्ति सांवत का कड़ा मुकाबला आगामी चुनाव में देखने को मिल सकता है वो पहले कांग्रेस में थे और 2019 में अपने करिया का पहला विधानसभा इसी सीट से लड़ा था और जीत हासिल की थी। वहीं इस चुनाव से ठीक पहले जीशान ने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अजित पवार की एनसीपी में शामिल हो गए और बांद्रा पूर्व से एनसीपी उम्मीदवार बन गए। यानी इस सीट पर तृप्ति और जीशान दोनों ही नेता पूर्व पार्टी छोड़कर इस चुनाव से पहले नई पार्टी ज्वॉइन की है, इसलिए दोनों के लिए ये आगामी चुनाव अग्नि परीक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications