Maharashtra: सुधाकर बडगुजर कौन हैं? जिसके भाजपा में शामिल होने पर मचा बवाल

Who is Sudhakar Badgujar: महाराष्‍ट्र में निकाय चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में एक के बाद एक अन्‍य पार्टियों के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं। बुधवार को दो विपक्षी पार्टियों के तीन दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमें कांग्रेस की पूर्व नेता जयश्री पाटिल और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जयश्री पाटिल और बबनराव घोलप का भाजपा में शामिल होने पर जहां जश्‍न मनाया गया वहीं सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने पर असंतोष की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई हैं। जानिए कौन हैं सुधाकर बडगुजर और क्‍यों भाजपा में उनके शामिल होने का सख्‍त विरोध क्‍यों हुआ?

bjp

बता दें शिवसेना यूबीटी के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर ने मुंबई भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेता गिरीश महाजन की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। लेकिन भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पहले बडगुजर के भाजपा में शामिल होने की जानकारी होने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में सफाई दी। वहींकैबिनेट मंत्री रवींद्र चव्हाण समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने पहले दावा किया था कि उन्हें बडगुजर के भाजपा में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है वहीं नासिक के नेताओं ने बडगुजर के भाजपा में शामिल होने का विरोध किया।

भाजपा अध्‍यक्ष ने दी सफाई?

भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा किसी के भी शामिल होने का निर्णय स्थानीय नेताओं, सांसदों और विधायकों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाता है। साथ ही उन्‍होंने सफाई दी कि बडगुजर को एक बड़े समारोह में सदस्यता ग्रहण करना था लेकिन गिरीश महाजन ने मंगलवार को ही यह कार्यक्रम आयोजित कर दिया, जिसके चलते कुछ भ्रम की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई।

कौन हैं सुधाकर बडगुजर?

सुधाकर बडगुजर नासिक जिले के शिवसेना (यूटीबी) के दिग्गज नेता रहे हैं। ये उद्धव ठाकरे गुट के मजबूत स्‍तंभ रहे हैं। शिवसेना के विभाजन के बाद ठाकरे के साथ रहे। संजय राउत के करीबी रहे बडगुजर का विवादों से गहरा नाता है।

बडगुजरपर लग चुका है ये गंभीर आरोप

बडगुजर का अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम कुत्‍ता के साथ संबंध होने का आरोप लग चुका है। सलीम कुत्‍ता के साथ बडगुजर की डांस करते फोटो सामने आई थी। यह वही सलीम है, जिसका 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में हाथ था। भाजपा नेता नितेश राणे ने वर्ष 2023 में विधानसभा में ये फोटो दिखाकर जमकर घेरा था। इस मामले की एसआईटी के जांच के आदेश भी जारी किए गए थे। वहीं अब ये नेता भाजपा में शामिल हो गया है।

बडगुजर को भाजपा में क्‍यों शामिल नहीं करना चाहते थे बावनकुले?

दरअसल, शिवसेना यूटीबी ने घिरने के बाद 2023 में मकाऊ में जुआ खेलते हुए चंद्रशेखर बावनकुले की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिन्हें शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने शेयर किया था। आशंका जताई जा रही थी कि इन तस्वीरों को लीक करने में सुधाकर बडगुजर का हाथ था। भाजपा सूत्रों के अनुसार, मकाऊ कसीनो कांड को देखते हुए चंद्रशेखर बावनकुले नहीं चाहते थे कि बडगुजर भाजपा में शामिल हों। इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बावनकुले मकाऊ कसीनो मामले के चलते ही सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने का विरोध कर रहे थे। हालांकि, गिरीश महाजन ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के विरोध के बावजूद सुधाकर बडगुजर को सदस्यता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+