Who is Singer Anjali Bharti? सीएम देवेंद्र की पत्नी अमृता फडणवीस को लेकर की बेहद अभद्र टिप्पणी, देखें Video
Who is singer Anjali Bharti: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ सिंगर अंजली भारती द्वारा दिए गए एक बेहद आपत्तिजनक बयान पर बवाल मच गया है। सिंगर अंजली भारती का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ बहुत ही अभद्र बयान दिया है। इस बयान के बाद अंजली पर कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
यह विवाद 13 जनवरी को भंडारा में आयोजित एक भीम मेले से जुड़ा है। यहां अंजली भारती बलात्कार और लड़कियों पर होने वाले अत्याचारों पर बोल रही थीं। इसी दौरान उन्होंने बिना किसी कारण के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस के बारे में बहुत अभद्र और शर्मनाक बयान दिया, जिसको लेकर महाराष्ट्र भर में बवाल मच गया है।

अंजली भारती ने अमृता फडणवीस का नाम लेकर क्या कहा?
अंजली ने अपने संबोधन में कहा, "जो बलात्कार करता है, उसका सिर, गर्दन काट दो..." उन्होंने आगे घोषणा की कि बलात्कारी का सिर-गर्दन काटकर लाने वाले को वे अपनी आधी संपत्ति और ₹50 लाख देंगी। इसके साथ ही सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस पर उनकी यह टिप्पणी बेहद निचले स्तर की थी। मराठी भाषा में उन्होंने मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता का नाम लेकर उनका बलात्कार करने की पैरवी तक कर डाली।
Anjali Bharti पर आगबबूला हुए लोग
अंजली भारती का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और उनके इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। विभिन्न वर्गों से उन पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेता संजय निरुपम ने ये वीडियो शेयर कर लिखा,
"शर्मनाक बयान! मुख्यमंत्री की पत्नी से बलात्कार करने की पैरवी कर रही है यह महिला। माताओं बहनों के साथ दुर्व्यवहार का विरोध होना चाहिए लेकिन इस तरह नहीं।निषेध ! निषेध ! निषेध !
भाजपा नेता चित्रा बोलीं- यह समाज के पतन का भयावह चित्रण है
भाजपा की नेता चित्रा वाघ ने भी इस बयान पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा, "श्रद्धेय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के फोटो के सामने खड़े होकर मुख्यमंत्री की पत्नी पर बलात्कार भड़काने की बात, उस पर तालियां और पैसे? यह समाज के पतन का भयावह चित्रण है। लेकिन हमारे पास श्रद्धेय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान का शस्त्र है। कानूनी प्रहार कैसे करना है, यह हमें पता है। जय हिंद | जय महाराष्ट्र | जय भीम।"
Who is singer Anjali Bharti? कौन हैं अंजली भारती?
अमृता फडणवीस पर विवादित टिप्पणी करने के बाद अंजली भारती सुर्खियों में हैं, पर उनकी पहले से ही एक बड़ी प्रशंसक संख्या है। उन्हें बौद्ध अनुयायी और विद्रोही गायिका के रूप में जाना जाता है। अंजली ने कई गाने गाए हैं। उनका यूट्यूब चैनल "दीदी अंजली भारती" के नाम से है, जहां 5.75 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने कई गाने अपलोड किए हैं, जिनमें डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर आधारित गीत भी शामिल हैं। हालांकि, अमृता फडणवीस पर की गई टिप्पणी से वे अब बड़ी मुश्किल में हैं।












Click it and Unblock the Notifications