क्या सरकार 'प्यारी बहनों' को बोझ समझने लगी? खूबसूरत रोहिणी खडसे कौन? पहले राष्‍ट्रपति से की थी अजीब डिमांड!

Who is Rohini Khadse : महाराष्‍ट्र में मुख्‍यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से 92 लाख महिलाओं को अपात्र घोषित कर योजना से आउट कर दिया है। जिसके बाद महाराष्‍ट्र की देवेंद्र फडणीस सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। योजना में लाखों की संख्‍या में महिलाओं के अयोग्य पाए जाने के बाद माहौल गरमा गया है।

मुख्यमंत्री 'माझी लाडकी बहिण' योजना को लेकर रष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की नेता रोहिणी खडसे ने सीएम और डिप्‍टी सीएम पर तंज कसते हुए घेरा है। इसके साथ ही खुलासा किया कि कैसे सरकार के लिए ये येाजना बोझ बनती जा रही है।

Who is Rohini Khadse

जिसके बाद खूबसूरत और तेज तर्रार नेता रोहिणी खडसे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। ये वो नेता हैं जो देश भर की महिलाओं के लिए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पहले अनोखी और अजीब डिमांड कर पहले सुर्खियां बटोर चुकी हैं। जानते हैं आखिर कौन हैं रोहिणी खडसे और उन्‍होंने योजना को लेकर क्‍या खुलासे किए?

Who is Rohini Khadse

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही माझी लाडकी बहिन योजना के तहत 2.46 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, ई-KYC, आय सीमा समेत अन्‍य शर्तो पर अपात्र पाए जाने के बाद, योजना में लाभार्थी महिलाओं की संख्या घटकर 1.66 करोड़ रह गई है।

क्या 'लाडली बहन' योजना का खर्च सरकार के लिए बोझ बन गया है?

शरद पवार गुट की रोहणी खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या 'लाडकी बहिण' योजना का बढ़ा हुआ खर्च अब सरकार के लिए बोझ बनता जा रहा है?" इसके साथ ही रोहिणी खडसे ने दावा कि महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार के अंदर से ही ऐसी जानकारी सामने आई है कि लाडकी बहिण योजना पर होने वाला खर्च लगातार बढ़ रहा है जिसे सरकार झेल नहीं पा रही है।

Who is Rohini Khadse

योजना क्‍यों बन गई सरकार के लिए बोझ? रोहिणी ने किया खुलासा

रोहिणी खडसे ने बताया कि पहले इस योजना पर लगभग 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था लेकिन अब ये बढ़कर करीब 32 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसका मतलब योजना के अनुमानित खर्च में लगभग साढ़े छह से सात हजार करोड़ रुपये की बढ़ोत्‍तरी हुई है। इसके साथ ही रोहिणी ने उपमुख्‍यमंत्री सुनेत्रा पवार से अपील की है कि वो महाराष्‍ट्र की लाडकी बहनों के समर्थन में आगे आएं और इस योजना की महिलाओं को न्‍याय दिलाए।

'चुनाव खत्‍म होते ही इन प्‍यारी बहनों की जरूरत खत्‍म हो गई'

रोहिणी खडसे ने कहा 2024 के चुनावों से पहले, सरकार ने बड़ी संख्या में महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ दिया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही महिला लाभार्थियों की संख्या कम करने की कोशिशें शुरू हो गईं। वह सवाल उठा रही हैं कि क्या सरकार अब इन 'प्यारी बहनों' को बोझ मानती है, या फिर चुनाव खत्म होने के साथ ही इन बहनों की ज़रूरत भी खत्म हो गई! उन्‍होंने कहा करोड़ों विदेश यात्रा पर खर्च करने वाली सरकार को महिलाओं को दिए जाने वाले ₹1,500 प्रशासन को खटकते हैं, उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि यही 'प्यारी बहनें' सरकार को सबक सिखाएंगी।

कौन हैं रोहिणी खडसे?

1 दिसंबर 1982 को जन्‍मीं एनसपी (SP) की नेता और उसकी महिला विंग की अध्यक्ष हैं। रोहिणी खडसे महाराष्‍ट्र एनसीपी के दिग्गज नेता एकनाथ गणपतराव खडसे की बेटी हैं एकनाथ खडसे 2019 तक मुक्‍ताइनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। दिग्गज नेता की बेटी रोहिणी ने बीकाम और एलएलबी की पढ़ाई पुणे विश्‍वविद्यालय से की है।

राष्‍ट्रपति मुर्म से रोहिणी ने महिलाओं के लिए की थी ये अजीब डिमांड

शरद पवार गुट की तेजतर्रार नेता पहले भाजपा में भी रह चुकी है। इससे पहले रोहिणी 2025 में सुर्खियों में आई थीं जब उन्‍होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से परेशान होकर भारत की राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से अजीब और विवादास्‍पद अपील की थी। उन्‍होंने राष्‍ट्रपति से अपील की थी कि महिलाओं को बिना किसी सजा के एक हत्‍या करने का इजाज दी जाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+