Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं फडणवीस सरकार में मंत्री माणिकराव? 2 साल की जेल, खुद को गरीब बताने वाले कोकाटे की संपत्ति उड़ा देगी होश

Manikrao Kokate Profile and Net Worth: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के कैबिनेट मंत्री माणिकराव कोकाटे को नासिक की कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाते हुए गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। फडणवीस सरकार में शामिल अजित पवार की एनसीपी के मंत्री माणिकराव के राजनीतिक करियर के लिए कोर्ट की ओर से तगड़ा झटका माना जा रहा है।

महाराष्‍ट्र सरकार के मौजूदा खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे और उनके भाई को दो साल की जेल की सजा कोर्ट ने 28 साल पहले धोखाधड़ी संबंधी माममे में सुनाई है। इन्‍होंने 1995 में कम आय और निजी आवास न होने का झूठा दावा करके, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 10% कोटे के तहत दो फ्लैट हासिल किए थे। आइए जानते हैं कौन हैं मंत्री माणिकराव? साथ ही जानिए EWS के 2 फ्लैट हासिल करने के लिए खुद को गरीब बताने वाले कोकाटे कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Who is Manikrao

Who is Manikrao? कौन हैं माणिकराव कोकाटे?

माणिकराव माणिकराव का पूरा नाम शिवाजी कोकाटे है। इनका जन्म 26 सितंबर 1957 को नासिक जिले के सिन्नर तालुका स्थित सोमथाना गांव में हुआ। इन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से एलएलबी (कानून) की पढ़ाई पूरी की है। ये वो ही मंत्री हैं जो महाराष्‍ट्र विधानसभा के ग्रीष्‍मकालीन सत्र के दौरान अपने मोबाइल में गेम खेलने के कारण चर्चा में आए थे। इनका वीडियो शरद पवार के पोते ने शेयर कर दिया था, जो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद इनसे कृषि मंत्रालय लेकर खेल मंत्रालय सौंप दिया गया था।

Manikrao political career: माणिकराव का राजनीतिक करियर

माणिकराव तीन दशकों से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में हैं और महाराष्ट्र की राजनीति में एक अनुभवी एवं प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। कोकाटे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत NSUI के छात्र कार्यकर्ता के रूप में की। युवावस्था में वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े और स्थानीय स्वशासन संस्थाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

सिन्नर से पांच बार के विधायक माणिकराव

  • माणिकराव वर्तमान समय में NCP (अजित पवार गुट) से विधायक हैं और इससे पहले कांग्रेस, NCP (शरद पवार गुट), शिवसेना, भाजपा में भी रह चुके हैं।
  • सिन्नर विधानसभा क्षेत्र पर उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ रही है। उन्होंने यहाँ से पाँच बार (वर्ष 1999, 2004, 2009, 2019 और 2024) विधानसभा चुनाव जीता है।
  • हालांकि वर्ष 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव तथा 2019 में लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वे चुनाव हार गए थे।

माणिकराव 2024 में बंपर जीत हासिल कर बने थे मंत्री

2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 1.38 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जाती है। इस प्रचंड विजय के बाद उन्हें महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।

Manikrao Kokate and Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं माणिकराव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान दाखिल किए गए आधिकारिक हलफनामे के अनुसार माणिकराव शिवाजी कोकाटे की कुल संपत्ति लगभग ₹48.36 करोड़ है। जिसमें चल संपत्ति का कुल मूल्य लगभग ₹17.31 करोड़ है।इसमें बैंक जमा, नकद राशि, निवेश, आभूषण और उनके तथा परिवार के नाम पर कई कारें हैं। जबकि उनकी कुल देनदारियाँ लगभग ₹7.75 करोड़ हैं।

वहीं अचल संपत्ति के अंतर्गत माणिकराव कोकाटे के पास घर, बंगला, भवन तथा कृषि व गैर-कृषि भूमि शामिल है। इन सभी अचल संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग ₹31.05 करोड़ बताया गया है। इनमें निवास बंगला और अन्य जमीनें शामिल हैं, जो स्वयं, पत्नी एवं बच्‍चों के नाम पर दर्ज हैं।

माणिकराव की संपत्ति तुलना - 2019 बनाम 2024

श्रेणी
2019 (₹)

2024 (₹)
चल संपत्ति (Movable Assets)
~₹3.08 करोड़
~₹17.31 करोड़
अचल संपत्ति (Immovable Assets) ~₹17.91 करोड़ ~₹31.05 करोड़
कुल संपत्ति (Total Assets) ₹20.99 करोड़ ~₹48.36 करोड़
कुल देनदारियाँ (Liabilities) ~₹4.81 करोड़ ~₹7.75 करोड़

Maharashtra Civic Polls: क्या महायुति के भीतर शुरू हो गया महासंग्राम? BJP-शिंदे बनाम NCP अलग राह या बड़ा दांव

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+